नागरिकता - किसी देश मे निवास करने वाला वह व्यक्ति जिसे उस देश की नागरिक होने का गौरव प्राप्त है , नागरिक कहलाता है |

दोहरी नागरिकता -किसी व्यक्ति को उस देश का नागरिक होने के साथ -साथ किसी अन्य देश की भी नागरिकता प्राप्त हो जाए ,दोहरी नागरिकता कहलाता है (भारत मे एकल नागरिकता का प्रावधान है |अर्थात यदि कोई व्यक्ति पहले से किसी अन्य देश का नागरिक है तो उसे भारत का नागरिक नहीं माना जाएगा | यदि उसे भारत की नागरिकता चाहिए तो उसे पहले अन्य देश की नागरिकता छोड़ना होगा )