द्यूला (या जुला, दीउला, जुलाकन ߖߎ߬ߟߊ߬ߞߊ߲), बुर्किना फासो, आइवरी कोस्ट और माली में बोली जाने वाली मांडे भाषा परिवार की एक भाषा है। मांडिंग भाषाओं में से एक द्यूला बहुत हद तक बाम्बारा से मिलती है, और एक द्यूला भाषी बाम्बारा के साथ-साथ मालिंके भाषा को भी आसानी से समझ सकता है। पश्चिम अफ्रीका में यह एक व्यापार भाषा है और लाखों लोगों द्वारा पहली या दूसरी भाषा के रूप में बोली जाती है। अन्य मांडे भाषाओं की तरह, यह एक सुरभेदी भाषा है। लतीनी और अरबी के साथ साथ इसे स्वदेशी न'को लिपि में भी लिखा जाता है।

द्यूला
जुलाकन ߖߎ߬ߟߊ߬ߞߊ߲
बोलने का  स्थान बुर्किना फासो, आइवरी कोस्ट, माली
तिथि / काल 2019
समुदाय द्यूला
मातृभाषी वक्ता 6,852,620
भाषा परिवार
मांडे
  • पश्चिमी मांडे
    • ...
      • मांडिंग
        • पूर्वी मांडिंग
          • बाम्बारा-द्यूला
            • द्यूला
लिपि न'को, लतीनी, अरबी
भाषा कोड
आइएसओ 639-2 dyu
आइएसओ 639-3 dyu