द ग्रेट इंडियन किचन मलयालम भाषा की भारतीय ड्रामा फ़िल्म है। इसे जियो बेबी द्वारा लिखित और निर्देशित किया गया है।[1] फिल्म एक नवविवाहित महिला (निमिषा सजयन) की कहानी बताती है जो विनम्र पत्नी बनने के लिए संघर्ष करती है जैसा कि उसका पति (सूरज वेंजारामूडु) और उसका परिवार उससे उम्मीद करते हैं।[2] संगीत सूरज एस. कुरुप और मैथ्यूज पुलिकन द्वारा तैयार किया गया था।

द ग्रेट इंडियन किचन
निर्देशक जियो बेबी
लेखक जियो बेबी
निर्माता डिजो ऑगस्टीन
जोमन जैकब
विष्णु राजन
साजिन एस राज
अभिनेता निमिषा सजयन
सूरज वेंजारामूडु
संपादक फ्रांसिस लुइस
वितरक नीस्ट्रीम
अमेज़न प्राइम
प्रदर्शन तिथियाँ
  • 15 जनवरी 2021 (2021-01-15)
लम्बाई
100 मिनट
देश भारत
भाषा मलयालम

यह फ़िल्म 15 जनवरी 2021 को नीस्ट्रीम पर जारी हुई थी। फिल्म को सार्वभौमिक आलोचनात्मक प्रशंसा मिली।[3] इसने केरल राज्य फिल्म पुरस्कार में, सर्वश्रेष्ठ फिल्म और सर्वश्रेष्ठ पटकथा पुरस्कार जीता।[4] फ़िल्म को 2023 में तमिल में इसी शीर्षक के तहत ऐश्वर्या राजेश और राहुल रवींद्रन के साथ बनाया गया था। एक हिंदी रीमेक बनाया जा रहा जिसमें सानिया मल्होत्रा और अंगद बेदी मुख्य भूमिका में हैं।[5]

कहानी सारांश संपादित करें

बहरीन के मनामा में पली-बढ़ी शिक्षित नर्तकी की शादी एक बहुत ही पारंपरिक परिवार में हो जाती है। यहाँ रसोई का कठिन परिश्रम और इसकी कई अप्रियताएँ - सफाई, गंदे बर्तन और टपकते नल महिलाओं पर छोड़ दिए जाते हैं जबकि पुरुष इसे महिलाओं का ही काम मानते हैं। इस परिवार में पुरुष पहले अपना खाना खाते हैं और उनके बाद महिलाएं खाना खाती हैं। उनकी सुविधा और आराम हमेशा उनकी पत्नियों के लिए सबसे पहले आते हैं। नई दुल्हन को इस नए परिवेश में अपने को ढालने में थोड़ा समय लगता है। हालात तब बदतर हो जाते हैं जब उसकी सास अपनी गर्भवती बेटी की देखभाल करने चली जाती है।

खाना पकाने, साफ-सफाई और घर के अन्य कामों की पूरी जिम्मेदारी उसी पर आ जाती है। उसका पति उसकी जरूरतों और भावनाओं के प्रति लापरवाह है। उसका ससुर उसे नौकरी करने नहीं देता। जब उसे मासिक धर्म आता है, तो वह यह जानकर हैरान रह जाती है कि मासिक धर्म के संबंध में परिवार की मान्यताएँ बेहद प्रतिकूल हैं। उसे एक कमरे में फर्श पर अकेले सोने, नदी में स्नान करने, अलग से खाने के लिए कहा जाता है। यहां तक कि उन दिनों में उसे किसी रिश्तेदार के यहां रहने या बाहर सोने के लिए भी कहा जाता है।

ये सब घटनाएँ घटित हो रही है होती हैं। तभी केरल के सबरीमाला मन्दिर के सम्बन्ध में अदालतों ने फैसला किया कि मासिक धर्म अशुद्धता नहीं है और इसलिए महिलाओं को मंदिर में जाने की अनुमति दी जानी चाहिए। दूल्हे के परिवार समेत कई लोगों को यह फैसला मंजूर नहीं होता है। ये सभी ज़ुल्म के कारण अंत में पत्नी अपने पति और ससुर पर रसोई के सिंक का गंदा पानी फेंकती है और परिवार छोड़ देती है। फिल्म एक दृश्य के साथ समाप्त होती है जिसमें उसे एक स्वतंत्र नृत्य शिक्षक के रूप में अपनी कार में आते हुए दिखाया गया है। जबकि उसके पूर्व पति ने दूसरी शादी कर ली है।

मुख्य कलाकार संपादित करें

  • निमिषा सजयन — पत्नी, एक नर्तकी
  • सूरज वेंजारामूडु — पति, एक शिक्षक
  • टी. सुरेश बाबू — अचन
  • अजिता वी.एम. — अम्मा
  • रमादेवी — अम्मायी
  • कबानी — उषा, नौकर
  • सिद्धार्थ शिव — पति का चचेरा भाई
  • अनुपमा वी.पी — पत्नी की माँ
  • एम.वी. सुरेश बाबू — पत्नी के पिता
  • निशिता कलिंगल —पति के चचेरे भाई की पत्नी
  • गिरीश पेरिंचेरी — गुरुस्वामी
  • अपर्णा शिवकामी — कार्यकर्ता

सन्दर्भ संपादित करें

  1. सिंह, आकांक्षा (5 अप्रैल 2021). "रिव्यू: देश के अधिकतर घरों के किचन की कहानी 'द ग्रेट इंडियन किचन'". द क्विंट. अभिगमन तिथि 23 जून 2023.
  2. "सान्या मल्होत्रा ने अपनी स्पेशल फिल्म की दिखाईं कुछ झलकियां, तस्वीरें साझा कर लिखी यह बात". अमर उजाला. अभिगमन तिथि 23 जून 2023.
  3. "FILM REVIEW 'द ग्रेट इंडियन किचन': सुस्वादु व्यंजनों की थाली और औरत की आजादी की लड़ाई". न्यूज़ 18. 19 अप्रैल 2021. अभिगमन तिथि 23 जून 2023.
  4. "मलयालम फिल्म 'द ग्रेट इंडियन किचन' हिंदी रीमेक के लिए है तैयार, हरमन बवेजा को मिले राइट्स". TV9 भारतवर्ष. 13 फरवरी 2022. अभिगमन तिथि 23 जून 2023.
  5. "हरमन बवेजा ने की एक बड़ी घोषणा, सान्या मल्होत्रा के साथ 'द ग्रेट इंडियन किचन' का करेंगे रीमेक | Navabharat (नवभारत)". नवभारत. अभिगमन तिथि 23 जून 2023.

बाहरी कड़ियाँ संपादित करें