द पाइरट बे (बेबसाइट)

वेबसाइट टोरेंट फाइलें और चुंबक लिंक प्रदान करती है

द पाइरट बे (अंग्रेज़ी: The Pirate Bay) मनोरंजन मीडिया और सॉफ्टवेयर के डिजिटल कंटेंट का एक ऑनलाइन इंडेक्स है। [1] स्वीडिश थिंक टैंक पाइरटब्रायन द्वारा 2003 में बनाया गया पाइरट बे यूज़र को मैग्नट लिंक और टॉरंट फाइल को खोजने, डाउनलोड करने, और दान करने देता है, जो बिटटॉरंट प्रोटोकॉल के यूज़रों के बीच पीयर-टू-पीयर फ़ाइल शेयर करने की सुविधा देता है।

द पाइरट बे
3 खंबो का जहाज जिसपे 'घर के टेप गानो को बर्बाद कर रहे है' नाम का कसेट है
द पाइरट बे का लोगो
प्रकार
टॉरंट इंडेक्स, मैग्नट लिंक प्रदाता
इनमें उपलब्ध 35 भाषा मौजूद, मुख्य रूप से अंग्रेज़ी और स्वीडिश
राजस्व विज्ञापन, दान, कपड़े बेचना, क्रिप्टो खनन
जालस्थल thepiratebay.org
पंजीकरण वैकल्पिक, मुफ्त (मई 2019 से बंद)
उद्घाटन तिथि 15 सितम्बर 2003; 20 वर्ष पूर्व (2003-09-15)
वर्तमान स्थिति ऑनलाइन
किस में लिखा है एचटीएमएल, जावास्क्रिप्ट, और पीएचपी

पाइरेट बे ने फाइल शेयरिंग, कॉपीराइट, और नागरिक स्वतंत्रता के कानूनी पहलुओं के बारे में विवादों और चर्चाओं को जन्म दिया है और ये स्थापित बौद्धिक संपदा के खिलाफ एक प्लेटफॉर्म और कॉपीराइट विरोधी आंदोलन में एक केंद्रीय मंच बन गया है। वेबसाइट ने, कानूनी हमलो की वजह से, संचालन जारी रखने के लिए नए वेब पतों की एक श्रृंखला का इस्तेमाल शुरू कर दिया है। [2]

अप्रैल 2009 में, वेबसाइट के संस्थापकों (पीटर सुन्डे, फ्रेड्रिक नेज, और गॉटफ्रिड स्वार्थोलम) को कॉपीराइट उल्लंघन में सहायता करने के लिए स्वीडन में पाइरेट बे केस में दोषी पाया गया और उन्हें एक साल जेल की सजा और जुर्माना भरने की सजा सुनाई गई। [3] कुछ देशों में, इंटरनेट सेवा प्रदाताओं (आईएसपी) को वेबसाइट तक पहुंच को ब्लॉक करने का आदेश दिया गया है। इसके वजह से, प्रॉक्सी वेबसाइटें इस साइट तक पहुंच देती है। [4] [5] [6] [7] [8] संस्थापक स्वारथोलम, नीज, और सुंडे, को 2015 में छोटी सज़ा सहने के बाद रिहा कर दिया गया। [2]

संदर्भ संपादित करें

[1]

  1. "Pirate Bay hit with legal action". BBC News. 31 January 2008. मूल से 9 November 2020 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 22 August 2016.
  2. Gibbs, Samuel (2 June 2015). "Last remaining Pirate Bay founder freed from jail". The Guardian. मूल से 23 October 2020 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 22 August 2016.
  3. Ricknäs, Mikael (11 March 2010). "Pirate Bay Appeals Looks Set to Start in September". PC World. मूल से 3 June 2016 को पुरालेखित.
  4. Van Der Sar, Ernesto (22 December 2012). "Pirate Bay Censorship Backfires as New Proxies Bloom". TorrentFreak. मूल से 22 April 2014 को पुरालेखित.
  5. Gibbs, Samuel (10 December 2014). "Swedish police raid sinks The Pirate Bay". The Guardian. मूल से 23 October 2020 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 20 December 2014.
  6. Moscaritolo, Angela (8 December 2014). "Pirate Bay Apps Yanked From Google Play". PC Magazine. मूल से 12 January 2015 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 1 February 2015.
  7. "The Pirate Bay 'breaches' BT's ban of the filesharing site". BBC News. 22 June 2012. मूल से 24 March 2015 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 1 February 2015.
  8. Dredge, Stuart (12 August 2013). "Pirate Bay launches own PirateBrowser to evade ISP filesharing blocks". The Guardian. मूल से 6 January 2015 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 1 February 2015.