द फॉलआउट (अंग्रेज़ी: The Fallout) 2021 की अमेरिकी नाट्य फिल्म है। इसे मेगन पार्क ने लिखा है। उन्होंने ही अपनी पहली फीचर फिल्म के रूप में इसका निर्देशन भी किया है।[1] फिल्म में जेना ओर्टेगा ने वाडा कैवेल की भूमिका निभाई है। वह हाई स्कूल की छात्रा है जो स्कूल में गोलीबारी के बाद भावनात्मक आघात से गुजरती है। फिल्म में मैडी ज़िग्लर, जूली बोवेन, जॉन ऑर्टिज़, नाइल्स फिच, विल रोप और शैलेन वुडली भी सहायक भूमिकाओं में हैं। संगीत अमेरिकी संगीतकार और अभिनेता फिनैस ओ'कोनेल द्वारा रचित है।

इस फ़िल्म का फिल्मांकन मार्च 2020 में शुरू होने वाला था। लेकिन कोविड-19 विश्वमारी के कारण इसे स्थगित कर दिया गया था।[2] प्रमुख फिल्मांकन अगस्त 2020 में लॉस एंजिल्स में शुरू हुआ और 11 सितंबर, 2020 तक ये पूरा हो गया था। फरवरी 2021 में, यह घोषणा की गई थी कि फिनीस ओ'कोनेल फिल्म का संगीत देंगे। इस प्रकार ये उनकी पहली फिल्म हुई जिसमें उन्होंने संगीत दिया। द फॉलआउट को 27 जनवरी, 2022 को न्यू लाइन सिनेमा (वार्नर ब्रदर्स पिक्चर्स के माध्यम से) द्वारा एचबीओ मैक्स पर जारी किया गया था।[3] इसे आलोचकों से प्रशंसा मिली, जिन्होंने निर्देशन, पटकथा और ओ'कोनेल के संगीत की प्रशंसा की। जेना ओर्टेगा के अभिनय की भी सराहना हुई।

सन्दर्भ संपादित करें

  1. Wiseman, Andreas (22 फरवरी 2020). "'You' Star Jenna Ortega To Lead Cast In High-School Drama 'The Fallout' From Writer-Director Megan Park – EFM". Deadline. मूल से 22 फरवरी 2020 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 31 अगस्त 2020.
  2. Wiseman, Andreas (31 अगस्त 2020). "'The Fallout': Shailene Woodley, Julie Bowen & John Ortiz Join Jenna Ortega & Maddie Ziegler In High School Drama Filming In LA". Deadline Hollywood. मूल से 1 सितंबर 2020 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 31 अगस्त 2020.
  3. D'Alessandro, Anthony (27 जुलाई 2021). "Warner Bros Takes Global On SXSW Multi-Award Winner 'The Fallout' For HBO Max". Deadline Hollywood. मूल से 27 जुलाई 2021 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 27 जुलाई 2021.

बाहरी कड़ियाँ संपादित करें