द ब्रदरहुड वृत्तचित्र

द ब्रदरहुड एक भारतीय डॉक्यमेंट्री फिल्म है। जिसका निर्माण एवं निर्देशन वरिष्ठ पत्रकार पंकज पाराशर ने किया है। यह वृत्तचित्र जनपद गौतमबुद्ध नगर (उत्तर प्रदेश) के बिसाहड़ा गांव में अखलाक नामक व्यक्ति की हत्या एवं उसके उपरांत उत्पन्न सांप्रदायिक वैमन्स्यता पर आधारित है। वृत्तचित्र दो गांवों घोड़ी बछेड़ा और तिल बेगमपुर के मध्य लगभग 500 वर्षों के परस्तर ऐतिहासिक संबंधों को प्रदर्शित करता है। यह वृत्तचित्र स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त 2018 को यूट्यूब पर प्रसारित की गई।[1][2][3]

कथानक संपादित करें

द ब्रदरहुड का कथानक बिसाहड़ा कांड में अखलाख की हत्या से प्रारंभ होता है। अखलाख की हत्या के उपरांत इस क्षेत्र में निवास करने वाले हिन्दू एवं मुस्लिम संप्रदाय के मध्य वैमन्स्तापूर्ण माहौल उत्पन्न हो गया था। यह वृत्तचित्र जनपद गौतमबुद्ध नगर एवं बुलंदशहर के दो गांवों के मध्य परस्पर संबंधों को प्रदर्शित करता है। गौतमबुद्ध नगर का गांव घोड़ी बछेड़ा हिन्दू बाहुल्य है एवं बुलंदशहर जनपद का तिल बेगमपुर गांव मुस्लिम बाहुल्यता वाला है। किन्तु दोनों गांवों के निवासियों के मध्य संबंध अत्यंत प्रगाढ़ एवं सौहार्द्रपूर्ण हैं। वृत्तचित्र में प्रदर्शित किया गया है कि घोड़ी बछेड़ा गांव के हिन्दू तिल बेगमपुर गांव के मुस्लिमों को अपना बड़ा भाई मानते हैं। वृत्तचित्र में उक्त दोनों गांवों के मध्य लगभग 500 वर्षों की घटनाओं को इंगित किया गया है। भारतीय स्वतंत्रता संग्राम, भारत-पाकिस्तान विभाजन एवं उसके उपरांत घटित राजनीतिक घटनाओं को प्रदर्शित किया है, जिनमें हिन्दू एवं मुसलमान मिलकर एकता का प्रदर्शन करते रहे हैं।[4][5][6][7][8][9][10]

  1. इंडिया, एनडीटीवी. "मॉब लिंचिंग पर बनी है 'द ब्रदरहुड', हिन्दू-मुसलमान के रिश्ते को दिखलाती है फिल्म... देखें ट्रेलर". NDTV India. मूल से 17 अप्रैल 2019 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 15 May 2019.
  2. एबीपी, न्यूज. "मॉब लिंचिंग पर आधारित 'द ब्रदरहुड' डॉक्यूमेंट्री फ़िल्म 15 अगस्त को रिलीज होगी". ABP News. मूल से 17 अप्रैल 2019 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 15 May 2019.
  3. न्यूज, एबीपी. "Watch : दादरी के बिसाहड़ा कांड पर बनी डॉक्यूमेंट्री फिल्म 'द ब्रदरहुड' का ट्रेलर हुआ रिलीज". एबीपी न्यूज. मूल से 17 अप्रैल 2019 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 15 May 2019.
  4. हिन्दुस्तान, दैनिक. "डॉक्यूमेंट्री फिल्म द ब्रदरहुड दिखाएगी बेमिसाल हिन्दू-मुस्लिम रिश्ते का दस्तावेज". हिन्दुस्तान. मूल से 17 अप्रैल 2019 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 15 May 2019.
  5. News 18, न्यूज 18. "15 अगस्त को रिलीज होगी 'द ब्रदरहुड', मॉब लिंचिंग पर आधारित है कहानी". News 18. अभिगमन तिथि 15 May 2019.
  6. तक, आज. "दादरी: अखलाक की दास्तां सुनाएगी मॉब लिंचिंग पर बनी ये डॉक्यूमेंट्री". आज तक. मूल से 18 अगस्त 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 15 May 2019.
  7. भास्कर, दैनिक. "ब‍िसाहड़ा कांड: दो समुदायों के संबंधों की गहराई को दर्शाता है डॉक्युमेंट्री 'द ब्रदरहुड'". Dainik Bhaskar. मूल से 2 दिसंबर 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 15 May 2019.
  8. पत्रिका, राजस्थान. "EXCLUSIV- इस फिल्म में दिखेगी दादरी के बिसाहड़ा गांव की हकीकत". Rajasthan Patrika. मूल से 2 दिसंबर 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 15 May 2019.
  9. टाइम्स, नवोदय. "दादरी के बिसाहड़ा कांड की हकीकत बयां करेगी डॉक्यूमेंट्री 'द ब्रदरहुड'". Navodaya Times. मूल से 2 दिसंबर 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 15 May 2019.
  10. कनेक्शन, गांव. "हिन्दू-मुस्लिम एकता की मिसाल है फिल्म 'द ब्रदरहुड', साफ करेगी अखलाख हत्याकांड की तस्वीर". gaon Connection. मूल से 2 दिसंबर 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 15 May 2019.