द मिस्टिक नाइट्स ऑफ़ तीर न नोग


द मिस्टिक नाइट्स ऑफ़ तीर न नोग (अंग्रेजी: The Mystic Knights of Tir Na Nog), सबन एंटरटेनमेंट के द्वारा बनाई गई एक आयरिश/अमेरिकी टेलीविजन श्रृंखला है जो प्राचीन आयरलैंड के एक काल्पनिक संस्करण में सेट है।[1] यह श्रृंखला वास्तविक आयरिश पौराणिक कथाओं पर आधारित थी। इसका नामकरण "तिर ना नोग" पर किया गया था जो कि आयरिश पौराणिक कथाओं की दूसरी दुनियाओं में से एक है। यह सबन की पहली काल्पनिक श्रृंखला थी जिसमें शूरवीर, ड्रेगन, और जादूगरों को शामिल किया गया।[2] इस श्रृंखला का एक दूसरा भाग मिस्टिक नाइट्स: बैटल थंडर (अंग्रेजी: Mystic Knights: Battle Thunder) बनाने की भी योजना थी, लेकिन बाद में उसे रद्द कर दिया गया और इसका बजट पावर रेंजर्स लॉस्ट गैलेक्सी की ओर दे दिया गया। जिसके परिणामस्वरूप वास्तविक जापानी तोकुसत्सु की अनुकृति के बजाय एक मूल गैर जापानी विशेष प्रभाव श्रृंखला बन कर सामने आई।[3][4][5][6][7]

द मिस्टिक नाइट्स ऑफ़ तीर न नोग
निर्माताहैम सबन
अभिनीतलोचलाइंन ओ'मेअरैं
लिसा ड्वान
विन्सेंट वॉल्श
जस्टिन पियरे
केली कैंपबेल
चार्लोट ब्राडली
नेड देंनेही
पेडर लैम्ब
स्टीफन ब्रेनन
बेन पामर
आवाज़ेनेड देंनेही
शॉन एलबर्ट
इंदा किल्रॉय
संगीतकारशुकी लेवी
कुस्सा मच्ची
उद्गम देशआयरलैंड आयरलैंड
संयुक्त राज्य संयुक्त राज्य अमेरिका
मूल भाषा(एं)अंग्रेजी
एपिसोड कि संख्या५०
उत्पादन
कार्यकारी निर्माताहैम सबन
निर्मातारॉबर्ट ह्यूजेस
उत्पादन स्थानआयरलैंड
निर्माता कंपनीसबन एंटरटेनमेंट
प्रदर्शित प्रसारण
नेटवर्कसंयुक्त राज्य फॉक्स (फॉक्स किड्स)
भारत टून डिज्नी (जेटिक्स)
प्रकाशितसंयुक्त राज्य ७ सितम्बर, १९९८
भारत २००६ –

संयुक्त राज्य ७ मई, १९९९
भारत २००६

संयुक्त राज्य अमेरिका में, यह मूल रूप से फॉक्स चैनल के फॉक्स किड्स ब्लॉक पर १ सितंबर, १९९८ पर प्रसारित हुआ और ७ मई, १९९९ पर समाप्त हुआ। भारत में यह हिन्दी में डब संस्करण टून डिज्नी पर जेटिक्स ब्लॉक पर २००६ के आसपास प्रसारित किया गया। हिंदी डब संस्करण साउंड एण्ड विजन इंडिया द्वारा निर्मित किया गया।

सन्दर्भ संपादित करें

  1. "Mystic Knights Launch Nighttime Attack On Seaworld - Orlando Sentinel". Articles.orlandosentinel.com. 1999-05-24. मूल से 4 नवंबर 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2015-03-06.
  2. "New Technology Brings More Visual Effects to TV - Los Angeles Times". Articles.latimes.com. 1998-07-22. मूल से 6 नवंबर 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2015-03-06.
  3. "Kid Stuff". NY Daily News. 1999-05-01. मूल से 2 अप्रैल 2015 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2015-03-06.
  4. "Production News 06/05/99 | The Irish Film & Television Network". Iftn.ie. 1999-05-06. मूल से 2 अप्रैल 2015 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2015-03-06.
  5. "Tv For Kids: What's New - Orlando Sentinel". Articles.orlandosentinel.com. 1998-09-02. मूल से 4 नवंबर 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2015-03-06.
  6. "Play hellishly clever". Independent.ie. 2000-06-04. मूल से 3 नवंबर 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2015-03-06.
  7. "Kids' New Identities Become A Crisis For Their Dads - Chicago Tribune". Articles.chicagotribune.com. 1999-03-08. मूल से 3 नवंबर 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2015-03-06.

बाहरी कड़ियाँ संपादित करें