धनंजय यशवंत चंद्रचूड़
न्यायमूर्ति डॉ. धनंजय यशवंत चंद्रचूड़ (जन्म 11 नवंबर 1959) वर्तमान में भारत के मुख्य न्यायाधीश हैं,[2] और 9 नवंबर 2022 को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भारत के 50 वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। वह इलाहाबाद उच्च न्यायालय के पूर्व मुख्य न्यायाधीश और मुंबई उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश हैं। चंद्रचूड़ 13 मई 2016 को भारत के सुप्रीम कोर्ट में जज नियुक्त हुए।
माननीय न्यायमूर्ति डॉ. धनंजय यशवंत चंद्रचूड़ | |
---|---|
![]() | |
पदस्थ | |
कार्यालय ग्रहण 9 नवंबर 2022 | |
नियुक्त किया | भारत के राष्ट्रपति, द्रौपदी मुर्मू |
पूर्वा धिकारी | उदय यू ललित |
न्यायाधीश, उच्चतम न्यायालय ,भारत
| |
पद बहाल 13 मई 2016 – 8 नवंबर 2022 | |
नियुक्त किया | भारत के राष्ट्रपति, प्रणब मुखर्जी |
मुख्य न्यायाधीश , इलाहाबाद उच्च न्यायालय [1]
| |
पद बहाल अक्टूबर 31,2013[1] – मई 12, 2016 | |
जन्म | 11 नवम्बर 1959 |
राष्ट्रीयता | भारतीय |
व्यक्तिगत जीवन संपादित करें
इनका जन्म 11 नवंबर 1959 को हुआ था। इनके पिता यशवंत विष्णु चंद्रचूड़ भारत के सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश थे।[3][4] इनकी माता प्रभा शास्त्रीय संगीतज्ञ हैं।
शिक्षा संपादित करें
आप ने वर्ष 1979 में सेंट स्टीफन कॉलेज नई दिल्ली से अर्थशास्त्र और गणित विषय के साथ स्नातक ( ऑनर्स ) की उपाधि प्राप्त की। ऑनर्स की सूची में दिल्ली विश्वविद्यालय में आप ने सर्वोच्च स्थान पाया। वर्ष 1982 में आप ने दिल्ली विश्वविद्यालय से विधि में स्नातक उपाधि प्राप्त की।[1] वर्ष 1983 में हार्वर्ड विश्वविद्यालय से एल. एल. एम. की उपाधि प्राप्त की।[1] वर्ष 1986 में हार्वर्ड विश्वविद्यालय से न्यायिक विज्ञान में डॉक्टरेट की उपाधि प्राप्त की। [1] वर्ष 2015 में डॉ. राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय लखनऊ ने एल. एल. डी. की मानद उपाधि दी।
व्यवसाय संपादित करें
चंद्रचूड़ ने बंबई उच्च न्यायालय में वकील के रूप में अभ्यास किया तथा संवैधानिक कानून और सार्वजनिक कानून में विशेष रूचि ली। वर्ष (1998-2000) में चंद्रचूड़ एडिशनल सोलिस्टर जनरल ऑफ इंडिया नियुक्त हुए।[1]
संदर्भ संपादित करें
- ↑ अ आ इ ई उ ऊ ए ऐ ओ "संग्रहीत प्रति". मूल से 12 मई 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 15 मई 2016.
- ↑ "A deity does not have constitutional rights: Justice Chandrachud". मूल से 29 सितंबर 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 30 सितंबर 2018.
- ↑ "Justice Chandrachud keeps running into father's rulings". मूल से 9 अगस्त 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 8 अगस्त 2018.
- ↑ "Chandrachud vs Chandrachud: Son Overrules Father's Judgment, Yet Again". मूल से 30 सितंबर 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 30 सितंबर 2018.