धनु ए* (Sagittarius A, Sgr A) हमारी गैलेक्सी, क्षीरमार्ग के केन्द्र में स्थित एक संकुचित और शक्तिशाली कृष्ण विवर है। यह धनु ए नामक एक बड़े क्षेत्र का भाग है और आकाश के खगोलीय गोले में धनु तारामंडल में वॄश्चिक तारामंडल की सीमा के पास स्थित है। बहुत से खगोलशास्त्रियों के अनुसार यह एक विशालकाय काला छिद्र है।[4][5][6]

धनु ए*
Sagittarius A*

धनु ए* की असली तस्वीर
प्रेक्षण तथ्य
युग J2000      विषुव J2000
तारामंडल धनु तारामंडल
दायाँ आरोहण 17h 45m 40.0409s
झुकाव −29° 0′ 28.118″[1]
विवरण
द्रव्यमान(4.31 ± 0.38) × 106M
(4.1 ± 0.6) × 106M
(4.02 ± 0.16) × 106[2] M
खगोलमिति
दूरी7,940 ± 420[3]
7,860±140±40[2] पार
डेटाबेस संदर्भ
सिम्बादdata
धनु ए* (बीच में) और किसी विस्फोट की दो प्रकाश गूंज (गोलों में)

माना जाता है कि अधिकांश सर्पिल और अंडाकार गैलेक्सियों के केन्द्र में ऐसा एक भीमकाय कालाछिद्र स्थित होता है। धनु ए* और पृथ्वी के बीच खगोलीय धूल के कई बादल हैं जिस कारणवश घनु ए* को प्रत्यक्ष वर्णक्रम में नहीं देखा जा सका है। फिर भी धनु ए* की तेज़ी से परिक्रमा कर रहे ऍस२ (S2) तारे के अध्ययन से धनु ए* के बारे में जानकारी मिल सकी है और उसके आधार पर धनु ए* का विशालकाय कालाछिद्र होने का भरोसा बहुत बढ़ गया है। धनु ए* हमारे सौर मंडल से २६,००० प्रकाशवर्ष की दूरी पर स्थित है।[7]

इन्हें भी देखें संपादित करें

सन्दर्भ संपादित करें

  1. Reid and Brunthaler 2004
  2. "An Improved Distance and Mass Estimate for Sgr A* from a Multistar Orbit Analysis". Arxiv.org. 2016-07-19. मूल से 8 अगस्त 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2016-07-21.
  3. Eisenhauer et al. 2003, § 3.1
  4. Reynolds 2008
  5. Overbye, Dennis (8 June 2015). "Black Hole Hunters". NASA. मूल से 9 जून 2015 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 8 June 2015.
  6. Overbye, Dennis; Corum, Jonathan; Drakeford, Jason (8 June 2015). "Video: Peering Into a Black Hole". New York Times. आइ॰एस॰एस॰एन॰ 0362-4331. मूल से 21 मई 2019 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 9 June 2015.
  7. Henderson, Mark (December 9, 2008). "Astronomers confirm black hole at the heart of the Milky Way". Times Online. मूल से 16 दिसंबर 2008 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2009-05-17.