धर्मेंद्र प्रधान

भारतीय राजनीतिज्ञ
(धर्मेन्द्र प्रधान से अनुप्रेषित)

धर्मेन्द्र प्रधान[4] (जन्म 26 जून 1969) एक भारतीय राजनीतिज्ञ तथा वर्तमान में भारत सरकार के पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस तथा इस्पात मन्त्रालय[5][6] के कैबिनेट मन्त्री हैं।[7][8] पिछली मोदी सरकार में वे कौशल विकास और उद्यमिता विभाग Archived 2022-11-16 at the वेबैक मशीन के केन्द्रीय कैबिनेट मन्त्री भी थे।[9] मार्च 2018 में प्रधान मध्यप्रदेश से राज्यसभा के लिए चुने गए।[10] प्रधान चौदहवीं लोकसभा में देवगढ़, ओड़िशा से सांसद चुने गये थे। श्री धर्मेन्द्र प्रधान ओडिशा की 12 वीं विधानसभा (2000-2004) में पल्ललहारा निर्वाचन क्षेत्र से निर्वाचित हुए थे। वह एबीवीपी के सदस्य भी हैं एवं पूर्व केन्द्रीय मन्त्री और वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. देबेन्द्र प्रधान के पुत्र हैं।

धर्मेंद्र प्रधान
ଧର୍ମେନ୍ଦ୍ର ପ୍ରଧାନ
पदस्थ
कार्यालय ग्रहण 
26 मई 2014
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी
पूर्वा धिकारी वीरप्पा मोइली
उत्तरा धिकारी जोशुआ एल

पदस्थ
कार्यालय ग्रहण 
30 मई 2019
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी
उत्तरा धिकारी चौधरी बीरेन्द्र सिंह

पद बहाल
3 सितम्बर 2017 – 30 मई 2019
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी
पूर्वा धिकारी राजीव प्रताप रूडी
उत्तरा धिकारी महेन्द्र नाथ पाण्डेय

पदस्थ
कार्यालय ग्रहण 
3 अप्रैल 2018
पूर्वा धिकारी प्रकाश जावड़ेकर
चुनाव-क्षेत्र मध्य प्रदेश

पद बहाल
3 अप्रैल 2012 – 2 अप्रैल 2018
उत्तरा धिकारी मनोज झा
चुनाव-क्षेत्र बिहार

पद बहाल
2004–2009
पूर्वा धिकारी देबेन्द्र प्रधान
चुनाव-क्षेत्र देवगढ़, ओड़िशा[2]

जन्म 26 जून 1969 (1969-06-26) (आयु 54)
तालचेर, ओडिशा, भारत
राजनीतिक दल भारतीय जनता पार्टी
जीवन संगी मृदुला प्रधान[3]
बच्चे 2
निवास तालचेर, ओडिशा, भारत
शैक्षिक सम्बद्धता उत्कल विश्वविद्यालय
जालस्थल http://dpradhanbjp.com
As of 19 जून 2022

प्रधान, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सदस्य हैं। महासचिव होने के अलावा, उन्हें अगस्त 2011 में झारखण्ड में पार्टी की गतिविधियों की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई थी। धर्मेन्द्र प्रधान प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी, भाजपा पार्टी अध्यक्ष अमित शाह के करीबी सहयोगी और भरोसेमन्द माने जाते हैं।[11] 2014 के लोकसभा चुनाव में बिहार में भाजपा की जीत के प्रमुख रणनीतिकार भी प्रधान ही हैं।[12]

धर्मेन्द्र प्रधान ने भारत में आयोजित जी-20 शिखर सम्मेलन 2023 को लेकर क्या किया पूरा पढ़ने के लिए पढ़ने के लिए क्लिक करें Archived 2022-11-16 at the वेबैक मशीन

सन्दर्भ संपादित करें