धमेख स्तूप एक वृहत स्तूप है और उत्तर प्रदेश में वाराणसी के निकट सारनाथ में स्थित है। यह वाराणसी से 13 कि॰मी॰ दूर है।[1] धमेख स्तूप का निर्माण ५०० ईसवी में[2] मौर्य साम्राज्य के सम्राट अशोक द्वारा २४९ ई.पू. में बनवाये गए एक पूर्व स्तूप के स्थान पर किया गया था। यह सारनाथ की सबसे आकर्षक संरचना है।

धमेख स्तूप
धमेख स्तूप
धर्म संबंधी जानकारी
सम्बद्धताबौद्ध धर्म
अवस्थिति जानकारी
अवस्थितिभारत सारनाथ, उत्तर प्रदेश, भारत
धामेक स्तूप is located in भारत
धामेक स्तूप
भारत के मानचित्र पर अवस्थिति
भौगोलिक निर्देशांक25°22′51″N 83°01′28″E / 25.3808°N 83.0245°E / 25.3808; 83.0245निर्देशांक: 25°22′51″N 83°01′28″E / 25.3808°N 83.0245°E / 25.3808; 83.0245
वास्तु विवरण
प्रकारस्तूप
निर्माण पूर्ण500 ई.
सम्राट अशोक द्वारा निर्मित धामेक वा अन्य स्तूप

इस बेलनाकार स्तूप का आधार व्यास 28 मीटर है जबकि इसकी ऊंचाई 43.6 मीटर है। धमेख स्तूप को बनवाने में ईंट और रोड़ी और पत्थरों को बड़ी मात्रा में इस्तेमाल किया गया है। स्तूप के निचले तल में शानदार फूलों की नक्काशी की गई है।[3]

चित्र दीर्घा संपादित करें

सन्दर्भ संपादित करें

  1. "संग्रहीत प्रति". मूल से 6 मई 2010 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 27 अप्रैल 2010.
  2. Sir Banister Fletcher's a History of Architecture, 20th ed. (ed. by Dan Cruickshank). Architectural Press, 1996. ISBN 0-7506-2267-9. Page 646.
  3. "महात्मा बुद्ध की कर्मभूमि सारनाथ उत्तर प्रदेश का एक महत्वपूर्ण बौद्ध तीर्थस्थल". मूल से 11 अक्तूबर 2011 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 28 अप्रैल 2010.