नखचिवन स्वायत्त गणराज्य

नखचिवन स्वायत्त गणराज्य (अज़रबैजानी: Naxçıvan Muxtar Respublikası) अज़रबैजान गणराज्य का एक स्थलरुद्ध बहि:क्षेत्र है। यह क्षेत्र 5,502.75 कि॰मी2 (2,124.62 वर्ग मील)[3] में फैला है, और इसकी जनसंख्या 414,900 है।[4] इसकी सीमायें, पूर्व और उत्तर में आर्मेनिया (221 किमी [137 मील]) के साथ, दक्षिण और पश्चिम में ईरान (सीमा 179 किमी [111 मील]) और उत्तर पश्चिम में तुर्की (सीमा 8 किमी [5.0 मील]) के साथ, लगती हैं।

नखचिवन स्वायत्त गणराज्य
Naxçıvan Muxtar Respublikası
अजरबैजान के भीतर नखचिवन स्वायत्त गणराज्य।
अजरबैजान के भीतर नखचिवन स्वायत्त गणराज्य।
अजरबैजान के भीतर नखचिवन स्वायत्त गणराज्य।
राजधानी
और सबसे बड़ा नगर
नखचिवन
राजभाषा(एँ) अज़रबैजानी
निवासी नखचिवानी
सरकार संसदीय गणतंत्र
 -  संसदीय अध्यक्ष वासिफ तालिबोव
 -  प्रधान मंत्री | अलोवसात बाख्शियेव
विधान मण्डल सर्वोच्च सभा
स्वायत्तता
 -  नखचिवन स्वायत्त सोवियत समाजवादी गणराज्य की स्थापना फरवरी 9, 1924 
 -  नखचिवन
स्वायत्त गणराज्य
नवंबर 17, 1990 
क्षेत्रफल
 -  कुल 5502.75 km2
 -  जल (%) नगण्य
जनसंख्या
 -  2019 जनगणना 456,100[1]
 -  घनत्व 82/km2
मानव विकास सूचकांक (2014)Steady 0.772[2]
उच्च
मुद्रा अज़रबैजान मनत (AZN)
समय मण्डल AZT (यू॰टी॰सी॰+4)
दूरभाष कूट +994 36
ISO 3166 code AZ

नखचिवन स्वायत्त गणराज्य, अज़रबैजान का एक स्वायत्त क्षेत्र है, जो अपनी एक निर्वाचित विधायिका के द्वारा शासित है। यह क्षेत्र नागोर्नो-काराबाख संघर्ष के प्रभावों से पीड़ित है, और इसका कार्की नामक बहि:क्षेत्र संघर्ष की शुरुवात से ही अर्मेनिया के कब्जे में है। नखचिवन इस क्षेत्र की प्रशासनिक राजधानी है। वासिफ तालिबोव 1995 से यहाँ के नेता हैं।[5]


सन्दर्भ संपादित करें

  1. https://www.stat.gov.az/source/demoqraphy/ap/
  2. Xəlilzadə, elgunkh, Elgun Xelilzade, Elgun Khalilzadeh, Elgün. "Naxçıvan Muxtar Respublikası Dövlət Statistika Komitəsi". मूल से 31 मई 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि June 12, 2016.
  3. Official portal of Nakhchivan Autonomous Republic :Nakhchivan Autonomous Republic Archived दिसम्बर 9, 2012 at archive.today
  4. "Regions of Azerbaijan/Economic Regions of Azerbaijan". Map Universal. January 23, 2019. अभिगमन तिथि January 24, 2019.
  5. Hans-Joachim Hoppe: Nachitschewan – Vorposten Aserbaidschans (Nakhchivan – outpost of Azerbaijan), in "Eurasisches Magazin" (in German), August 2, 2011