नगेंद्रनाथ वसु

भारतीय लेखक
(नगेन्द्रनाथ बसु से अनुप्रेषित)

नगेन्द्रनाथ बसु (6 जुलाई 1866-1938) बांग्ला भाषा के ज्ञानकोशकार थे। वे पुरातत्वविद, राष्ट्रवादी सामाजिक इतिहासकार तथा लेखक भी थे।[1][2] उनके द्वारा सम्पादित बंगला विश्वकोश ही भारतीय भाषाओं से प्रणीत प्रथम आधुनिक विश्वकोश है। यह सन् 1911 में 22 खंडों में प्रकाशित हुआ।

नगेन्द्रनाथ वसु का नामपट्ट
नगेन्द्रनाथ वसु का घर

नगेन्द्रनाथ वसु ने ही अनेक हिंदी विद्वानों के सहयोग से बंगला विश्वकोश का हिन्दी रूपान्तर 'हिंदी विश्वकोश' की रचना की जो सन् 1916 से 1932 के मध्य 25 खण्डों में प्रकाशित हुआ।

उनका जन्म महेश नामक गाँव में हुआ था जो पश्चिम बंगाल के हुगली जिले में है। वे आषुतोष देव की बहन तारिणी के प्रपौत्र थे।[3] कम आयु में ही उन्होने कविता एवं उपन्यास लिखना शुरू कर दिया था किन्तु शीघ्र वे सम्पादन कार्य में लग गए। 'तपस्विनी' तथा 'भारत' नामक दो मासिक पत्रिकाओं का उन्होने सम्पादन किया।

उन्हें "रायसाहेब" और "प्राच्यविद्यामहार्णव" की उपाधियों से विभूषित किया गया। १७ मार्च १९१५ को कोलकाता महानगर पालिका ने उनके आवस वाली गली का नामकरण " विश्वकोश मार्ग" कर दिया।

कृतियाँ संपादित करें

1884 में उन्होने 'शब्देन्दु महाकोश' नामक बांग्ला-अंग्रेजी शब्दकोश प्रकाशित किया। उनका बांग्ला विश्वकोश अपने समय का बांग्ला का सर्वाधिक पूर्ण विश्वकोश था। [4] इसके प्रकाशन के परिणामस्वरूप उनकी ख्याति दूर-दूर तक फैल गयी।[5]

दो विशालकाय विश्वकोश के अतिरिक्त उन्होने निम्नलिखित पुस्तकों की भी रचना की-

  • बंगेर जातीय इतिहास (कई भागों में)
  • कायस्थेर वर्णपरिचय
  • शून्यपुराण
  • आर्कियोलोजिकल सर्वे ऑफ मयूरभंज
  • मॉडर्न बुधिज्म ऐण्ड इट्स फ्फॉलोवर्स इन ओरिसा
  • सोसल हिस्ट्री ऑफ कामरूप

सन्दर्भ संपादित करें

  1. Bhowmik, Dulal. "Basu, Nagendranath"
  2. Majumdar, Rochona (November 2004). "Looking for Brides and Grooms: Ghataks, Matrimnials, and the Marriage Market in Colonial Calcutts, circa 1875–1940". The Journal of Asian Studies. 63 (4): 911–935. doi:10.1017/S0021911804002360. ISSN 1752-0401. JSTOR 4133195.
  3. Chakravarty, Ishita (1 October 2019). "Owners, creditors and traders: Women in late colonial Calcutta". The Indian Economic & Social History Review. 56 (4): 427–456. doi:10.1177/0019464619873800. ISSN 0019-4646.
  4. Datta, Amaresh (1988). Encyclopaedia of Indian Literature Archived 2018-06-29 at the वेबैक मशीन : Devraj to Jyoti. Sahitya Akademi. p. 1162. ISBN 978-81-260-1194-0.
  5. Bhowmik, Dulal. "Basu, Nagendranath" Archived 2018-11-18 at the वेबैक मशीन. Banglapedia.

इन्हें भी देखें संपादित करें

बाहरी कड़ियाँ संपादित करें