नरेला
नरेला (Narela) दिल्ली के उत्तर पश्चिम दिल्ली जिला का एक उप मंडल है, और हरियाणा के साथ दिल्ली राज्य की सीमा बनाती है। ग्रैंड ट्रंक रोड से कुछ ही दूरी पर स्थित, यह 19वीं शताब्दी के दौरान, आसपास के क्षेत्रों के लिए एक महत्वपूर्ण बाजार शहर के रूप में बना था, जो स्थिति अभी भी बरकरार है। रोहिणी सब सिटी और द्वारका सब सिटी के बाद दिल्ली के शहरी विस्तार परियोजना में दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) की तीसरी मेगा उप-शहर परियोजना के रूप में इसे विकसित किया गया था।[1] और 9866 हेक्टेयर के क्षेत्र को कवर करता है। 'नरेला इंडस्ट्रियल एरिया', 1980 के दशक की शुरुआत में विकसित होना शुरू हुआ था और आज दिल्ली में इस तरह के महत्वपूर्ण परिसरों में से एक है।[2]
नरेला
Narela | |
---|---|
उप-मंडल | |
निर्देशांक: 28°51′N 77°06′E / 28.85°N 77.1°Eनिर्देशांक: 28°51′N 77°06′E / 28.85°N 77.1°E | |
देश | ![]() |
राज्य | दिल्ली |
ज़िला | उत्तर दिल्ली |
शासन | |
• सभा | उत्तर दिल्ली नगर निगम |
ऊँचाई | 210 मी (690 फीट) |
जनसंख्या (2011) | |
• कुल | 8,09,913 |
भाषा | |
• आधिकारिक | हिन्दी, अंग्रेजी |
समय मण्डल | आईएसटी (यूटीसी+5:30) |
पिन | 110040 |
लोक सभा निर्वाचन-क्षेत्र | उत्तर पश्चिम दिल्ली |
विधानसभा निर्वाचन-क्षेत्र | नरेला |
नगर निगम | दिल्ली नगर निगम |
[1] |
यह दिल्ली नगर निगम (MCD) के 12 ज़ोन में से एक है[3] और सरस्वती विहार और मॉडल टाउन के साथ उत्तर पश्चिम दिल्ली जिले के तीन प्रशासनिक प्रभागों या उप-जिलों में से एक है।[4]
नरेला उप-मंडल के क्षेत्र
संपादित करेंबख़्तावर पुर, अकबरपुर माजरा, अलीपुर, बखोली, बांकनेर, भोरगढ़, लामपुर, बूढ़ापुर बीजापुर, फतेहपुर जाट, गढ़ी खासरो, गोगा, हामिद पुर, हिरणी, होलाबी कलां, होलाबी खुर्द, इरादत नगर (नया बंस), सनोत, जोथ पुर, खामपुर, खत्री अंटी वाला।[4]
सन्दर्भ
संपादित करें- ↑ "Urban Extension Projects:Narela". Delhi Development Authority. मूल से से 7 जुलाई 2012 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: 27 नवंबर 2019.
{{cite web}}
: Check date values in:|access-date=
(help) - ↑ "Narela Industrial Complex". Delhi Industrial Development Corporation (DSIDC). मूल से से 12 जून 2017 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: 27 नवंबर 2019.
{{cite web}}
: Check date values in:|access-date=
(help) - ↑ Zones Archived 9 जनवरी 2009 at the वेबैक मशीन Municipal Corporation of Delhi.
- ↑ अ आ "North West District: Organisation Setup". Government of Delhi website. मूल से से 3 मार्च 2016 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: 27 नवंबर 2019.
{{cite web}}
: Check date values in:|access-date=
(help)