निकोल औनापु मान

अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री

निकोल औनापु मान (Nicole Victoria Aunapu Mann; जन्म 27 जून 1977) नासा की प्रशिक्षण कक्षा 2013 में प्रशिक्षित एक अंतरिक्ष यात्री हैं। वह यू.एस. मरीन कोर में लेफ्टिनेंट कर्नल हैं। वह अमेरिकी नौसेना अकादमी, स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी और यू.एस.नेवल टेस्ट पायलट स्कूल से स्नातक हैं। मान एक एफ/ए 18 की पायलट हैं, जिन्होंने जुलाई २०१५ में अंतरिक्ष यात्री उम्मीदवार प्रशिक्षण पूरा किया था।[1]

निकोल औनापु मान

निकोल का जन्म २७ जून १९७७ को पेन्गग्रोव, कैलिफ़ोर्निया में हुआ था। वह २००२ में नौसेना एविएटर पंख से सम्मानित की गयी थीं और ईराक और अफगानिस्तान पर एक लड़ाकू पायलट के रूप में एफ/ए -18 एस में लड़ाकू मिशनों की उड़ान भरने वाले दो युद्ध यात्राओं पर भी गयी थीं। जब उन्हें नासा के अंतरिक्ष यात्री प्रशिक्षण के लिए स्वीकार किया गया था, तब वह मैरीलैंड में नौसेना वायु स्टेशन पैट्सेंट नदी में एफ/ए -18 लड़ाकू जेट पायलट के रूप में तैनात थीं। २०१३ में जब वह नासा के लिए अंतरिक्ष यात्री के रूप में प्रशिक्षित हुई तब वह ६३०० से अधिक आवेदकों में से चयनित आठ उम्मीदवारों में से एक थीं।[2] और नासा ने यह भी कहा है कि वह एक ऐसी अंतरिक्षयात्री है जो क्षुद्रग्रह पर या मंगल ग्रह पर भेजे जाने के लिए बिलकुल प्रशिक्षित है।[3]

सन्दर्भ संपादित करें

  1. NASA's Newest Astronauts Complete Training". NASA. July 9, 2015. Retrieved July 10, 2015.
  2. Kovner, Guy (June 18, 2013). "Nicole Aunapu Mann, Marine pilot, claims 1 of 8 NASA training slots". Santa Rosa Press Democrat. Retrieved January 14, 2016.
  3. "Penngrove woman among newest astronauts". Petaluma360. June 17, 2013. Retrieved January 14, 2016