नीलम धवन एक भारतीय महिला उद्यमी हैं। वे वर्तमान में आईटी कंपनी हेवलेट पैकार्ड इंडिया की प्रबंध निदेशक हैं। वे उसके पहले माइक्रोसॉफ्ट इंडिया की प्रबंध निदेशक रह चुकी हैं। एचसीएल और आईबीएम जैसी आईटी कंपनियों में भी उन्होने काम किया है। फॉर्चून पत्रिका ने उन्हें साल 2009 में दुनिया की 50 सबसे प्रभावशाली महिला उद्यमियों में शामिल किया था।[1]

नीलम नई दिल्ली के 'सेंट स्टीफेंस कॉलेज' से अर्थशास्त्र में स्नातक और फैकल्टी ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज से एमबीए हैं।[2]

सन्दर्भ संपादित करें

  1. "जानिए आखिर इनकी सफलता का लोहा क्यों मानती है दुनिया..." नई दिल्ली, लाइव हिन्दुस्तान डॉट कॉम. 7 मार्च 2013. मूल से 6 मार्च 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 6 मार्च 2014.
  2. "कामयाबी के शिखर पर भारतीय महिलाएं". बी बी सी (हिन्दी). मूल से 3 अक्तूबर 2012 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 6 मार्च 2014.