नृत्य ग्राम नामक प्रसिद्ध नृत्यशाला बंगलोर से ३० किलो मीटर पश्चिम में बंगलोर-पुणे मुख्य-मार्ग पर स्थित है। ओडिसी जैसी महान नृत्य शैली के प्रसार के लिए परीक्षण के तौर पर इस स्कूल की स्थापना भारत की सर्वश्रेष्ठ ओडिसी नृत्यांगनाओं में से एक प्रोतिमा गौरी द्वारा की गई थी। पारंपरिक [[ओडिसी नृत्य सीखने के लिए पूरे भारत से विद्यार्थी यहाँ आते हैं।