नेहरू प्लेस, नई दिल्ली


दक्षिणी दिल्ली में स्थित एक स्थान जहाँ पर बहुत से व्यावसायिक, वित्तीय और व्यापारिक भवन है। यद्यपि पिछ्ले कुछ वर्षों में इसका महत्त्व कुछ कम हुआ है, लेकिन फिर भी ये अभी भी एक महत्वपूर्ण व्यावसायिक क्षेत्र है और यहाँ पर बहुत सी देसी कंपनीयों के मुख्यालय स्थित हैं और ये अभी भी महानगर के अन्य व्यावसायिक क्षेत्रों जैसे कनाट प्लेस, गुड़गावँ, भीकाजी कामा प्लेस, राजेन्द्र प्लेस और नौएडा की टक्कर में है। इसे दक्षिणी दिल्ली का प्रमुख सूचना प्रौद्योगिकी उद्योग का केन्द्र माना जाता है।

Nehru Place
Neighborhood of Delhi
Skyline of Nehru Place IT park
Skyline of Nehru Place IT park
Nehru Place is located in नई दिल्ली
Nehru Place
Nehru Place
Location in Delhi, India
निर्देशांक: 28°32′50″N 77°15′03″E / 28.54722°N 77.25083°E / 28.54722; 77.25083निर्देशांक: 28°32′50″N 77°15′03″E / 28.54722°N 77.25083°E / 28.54722; 77.25083
CountryIndia
Stateदिल्ली
DistrictSouth East Delhi
Languages
 • OfficialHindi
समय मण्डलIST (यूटीसी+5:30)
Planning agencyMCD
वेबसाइटHttps://www.nehruplacedealers.com
नेहरु प्लेस का एक व्यावसायिक भवन और परिसर।
नेहरु प्लेस की एक व्यावसायिक बहुतलीय अट्टलिका।

इसका नाम भारत के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरु के नाम पर रखा गया था। इसके मुख्य व्यावसायिक क्षेत्र का निर्माण १९८० के दशक के आरंभ में किया गया था और यहाँ पर बहुत से ४ तलीय भवन हैं, जो एक बडे़ से पैदल परिसर में बने है, जो एक भूमिगत पार्किंग के ऊपर बना है। यद्यपि पुराने भवन जर्जर स्थिति में है, लेकिन बहुत से भवन अभी भी अपनी प्रारम्भिक अवस्था से उपयोग में हैं।