नेहा सिंह राठौर एक ट्रालर हैं | जो अपने गीतों के माध्यम से केवल भाजपा शासित सरकारों पर सवाल और व्यंग करती हैं | नेहा सिंह राठौर बिहार के कैमूर ज़िले की रहने वाली है | इनके गीत बिहार में का बा?, UP में का बा? और UP में का बा? पार्ट २ काफी ज्यादा वायरल हुए | वह भोजपुरी भाषा में गाती हैं। [1]उनके गाने बहुत जल्दी वायरल होते हैं क्योंकि वे सोशल मीडिया पर काफी चाहने वाले हैं। उन्हें देखने के लिए उनके प्रशंसक उन्हें यूट्यूब और फेसबुक जैसे लोकप्रिय प्लेटफॉर्म पर पोस्ट करते हैं।

नेहा सिंह राठौर
जन्म नामनेहा सिंह
जन्म1997
कैमूर जिला, बिहार, भारत
मूलस्थानकैमूर जिला
विधायेंभोजपुरी लोकगीत
पेशालोक संगीतकार
सक्रियता वर्ष5 साल
लेबलNSR
वेबसाइट

प्रारंभिक जीवन संपादित करें

नेहा सिंह राठौर का जन्म बिहार के कैमूर जिले मे एक मध्यमवर्गीय परिवार में साल 1997 मे हुआ है। नेहा पब्लिक फिगर तब बन गई जब उनका एक लोकगीत “इलाहाबाद यूनिवर्सिटी” पर बना, और खूब वायरल के साथ साथ खुद विवादों में रहा। और उसके बाद फिर एक गाना “रोजगार देबा कि करबा ड्रामा” उनका रिलीज हुआ और यूट्यूब पर को वायरल हुआ, और यह गाना बिहार और यूपी के बेरोजगार युवाओं को लेकर के बनाया हुआ था। [2]

नेहा सिंह राठौड़ की शादी संपादित करें

नेहा सिंह राठौड़ ने 2022 में हिमांशु सिंह (पति नेहा सिंह राठौड़) से शादी की। उनकी सगाई 3 फरवरी 2022 को हुई। हिमांशू सिंह अंबेडकर नगर के रहने वाले हैं और पेशे से एक पेशेवर लेखक हैं। उन्होंने अपनी स्नातक की पढ़ाई प्रयागराज विश्वविद्यालय से पूरी की और आगे की पढ़ाई दिल्ली से की। हाल तक वह दृष्टि आईएएस कोचिंग इंस्टीट्यूट से जुड़े थे जहां वह पढ़ाते थे। लेकिन किसी कारणवश उन्होंने वहां से इस्तीफा दे दिया है. [3]

विवाद संपादित करें

नेहा सिंह राठौर विवादों में तब आ गई जब उन्होंने कोरोना काल के दौरान योगी सरकार पर व्यंग करते हुए गाना गया था कि यूपी में का बा? इसके माध्यम से उन्होंने कोरोना काल कि व्यवस्था, हाथरस काण्ड जैसे आदि गंभीर मसले उठाये थे |[4]

नेहा सिंह राठौर दूसरी बार विवादों में तब आ गई जब उनका गाना कानपूर देहात में हुए दीक्षित परिवार के मामले को व्यंग करते हुए यूपी में का बा? पार्ट 2 गाया | इसके बाद पुलिस ने उन्हें नोटिस थमा दिया |[5][6]

इन्हे भी देखें संपादित करें

सन्दर्भ संपादित करें

  1. News Desk, Harraiya Times (2023-02-08). "नेहा सिंह राठौर (Bhojpuri Singer) जीवन परिचय". Harraiya Times. अभिगमन तिथि 2023-02-08.
  2. News Desk, Harraiya Times (2023-02-08). "नेहा सिंह राठौर (Bhojpuri Singer) जीवन परिचय". Harraiya Times. अभिगमन तिथि 2023-02-08.
  3. Kendra, RDS (2024-04-15). "Neha Singh Rathore Biography, Wikipedia Husband, age , Family, Caste, & More". RDS Kendra. अभिगमन तिथि 2024-01-15.
  4. bharat, enav (2022-01-17). "नेहा ने अब गाया- 'यूपी में का बा.. मंत्री के बेटवा बड़ी रंगदार बा.. किसानन के छाती पर रौंदत मोटर कार बा..'". Navbharat. अभिगमन तिथि 2023-02-22.
  5. Tak, Aaj (2023-02-22). "एक गाना और 7 सवाल 'यूपी में का बा' की सिंगर नेहा सिंह राठौर से पुलिस ने किन-किन बातों पर मांगा जवाब". Aajtak. अभिगमन तिथि 2023-02-22.
  6. Ujala, Amar (2023-02-22). "Akhilesh Yadav: नेहा सिंह राठौर को नोटिस दिए जाने पर अखिलेश यादव का तंज, यूपी में झुठ्ठे केसों की बहार बा". Amar Ujala. अभिगमन तिथि 2023-02-22.

बाहरी कड़ियाँ संपादित करें