नॉर्मन अनिल कुमार ब्राउन

भारतीय वायु सेना के पूर्व प्रमुख

एयर चीफ़ मार्शल नॉर्मन अनिल कुमार ब्राउन (जन्म 15 दिसम्बर, 1951) भारत के 23वें वायुसेना प्रमुख रह चुके हैं। इनका इलाहाबाद में एक एंग्लो-इंडियन समुदाय में हुआ है। उनकी शुरूआती पढ़ाई सेंट जोसेफ कॉलेज़, इलाहाबाद से हुई। किरण ब्राउन से उनका विवाह हुआ। उनके पुत्र उमर भारतीय वायुसेना में एक लड़ाकू पायलट के रूप में कार्य करता हैं और सुपुत्री अलीशा एक बहुराष्ट्रीय कंपनी के साथ काम कर रही हैं।

एयर चीफ़ मार्शल
N A K Browne
PVSM, AVSM, VM, ADC
जन्म 15 दिसंबर 1951
इलाहाबाद, उत्तर प्रदेश
निष्ठा भारत भारत
सेवा/शाखा Flag of the भारतीय वायु सेना भारतीय वायु सेना
उपाधि एयर चीफ़ मार्शल
नेतृत्व पश्चिमी वायु कमान
AFS लोहेगाँव
16 स्क्वाड्रन
सम्मान

एयर चीफ मार्शल ब्राउन राष्ट्रीय रक्षा अकादमी के पूर्व छात्र हैं और उन्होंने जगुआर स्क्वाड्रन की कमान संभालने से पहले जगुआर विमान पर यूनाइटेड किंगडम की रॉयल एयर फोर्स के साथ प्रशिक्षण भी लिया है। एयर कमांड और स्टाफ कॉलेज, मैक्सवेल एयर फोर्स बेस, सं.रा. अमेरिका के स्नातक अनिल कुमार ने एयर मुख्यालय में एयर वॉर स्ट्रैटेजी सेल में संयुक्त निदेशक, मुख्य परिचालन अधिकारी और एक सुखोइ सू-30 बेस, एयर के कमांडिंग ऑफिसर सहित कई नियुक्तियाँ की हैं।

सन्दर्भ संपादित करें

नॉर्मन अनिल कुमार को हंटर, मिग-21, जगुआर और सुखोई लड़ाकू विमानों को उड़ाने का 3100 घंटे का अनुभव है। भारतीय वायु सेना में इन्हें लोग 'चार्ली ब्राउन' के उपनाम से जानते हैं। भारतीय वायु सेना प्रमुख बनने से पूर्व वह वायुसेना के उप प्रमुख थे। उसके पहले पश्चिमी वायु कमान के प्रमुख थे। 31 जुलाई 2011 को वह भारत के 23वें वायुसेना प्रमुख बने और 31 दिसंबर, 2013 तक इस पद पर रहे। अप्रैल, 2014 से अप्रैल 2016 तक उन्होंने नाॅर्वे में भारत के राजदूत के रूप में कार्य किया।[1][2]

सन्दर्भ संपादित करें

  1. "Former IAF chief NAK Browne to be India's Ambassador to Norway". मूल से 29 जून 2019 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 29 जून 2019.
  2. "Debraj Pradhan appointed as Ambassador of India to Norway". मूल से 29 जून 2019 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 29 जून 2019.