नोकिया

बहुराष्ट्रीय दूरसंचार, सूचना प्रौद्योगिकी एवं उपभोक्ता इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी

नोकिया कार्पोरेशन, फिनलैंड की बहुराष्ट्रीय संचार कंपनी है। इसका मुख्यालय फिनलैंड की राजधानी हेलसिंकी के पड़ोसी शहर कैलानिएमी (Kailaniemi), एस्प्रो में स्थित है। नोकिया मुख्यत: वायरलेस (बेतार) और वायर्ड (तार युक्त) दूरसंचार (टेलीकम्युनिकेशन) पर कार्य करती है। नोकिया में लगभग ११२,२६२ कर्मचारी, १२० अलग-अलग देशों में कार्य करतें हैं | इसका व्यापार १५० विभिन्न देशों में फैला हुआ है, इसकी वैश्विक वार्षिक राजस्व में बिक्री लगभग ५१.१ बिलयन यूरो और परिचालन लाभ लगभग ८.० बिलयन यूरो २००७ में दर्ज की गयी।[3] नोकिया का वैश्विक डिवाइस बाज़ार में हिस्सा २००८ Q3 में ३८% है जबकि ये प्रतिशत २००७ में ३९% था।[4]

नोकिया कार्पोरेशन
कंपनी प्रकारपब्लिकOyj
(OMXNOK1V, NYSENOK, FWB: NOA3)
उद्योगदूरसंचारs
इंटरनेट
कंप्यूटर सॉफ्टवेयर
पूर्ववर्तीQ11894827
Suomen Kaapelitehdas Edit this on Wikidata
स्थापितताम्पेरे, फिनलैंड (1865)
1871 नोकिया मे निगमित हुई
स्थापकफ्रेडरिक इदेस्ताम
मुख्यालय,
फिनलैंड
सेवा क्षेत्र
विश्वव्यापी
प्रमुख लोग
कारी कैरामो, CEO in the 1980s
Olli-Pekka Kallasvuo, President & CEO
Jorma Ollila, Chairman
उत्पादमोबाइल फोन
स्मार्टफोन
मल्टीमीडिया कंप्यूटरs
नेटवर्क
सेवाएँServices and Software
Online services
आयकमी €50.722 bn (2008)[1]
परिचालन आय
कमी €4.966 bn (2008)
शुद्ध आय
−92,70,00,000 यूरो (2016) Edit this on Wikidata
कुल संपत्ति39,51,70,00,000 यूरो (2018) Edit this on Wikidata
कर्मचारियों की संख्या
128,445 as of December 31, 2008[2]
सहायकNokia Siemens Networks
Vertu
Navteq
Qt Software
जालस्थलnokia.com

नोकिया दुनिया की सबसे बड़ी मोबाइल फोन निर्माता कंपनी है| नोकिया बाज़ार के लगभग सभी खंड (सेगमेंट) और प्रोटोकॉल, सी.डी.एम.ए. (CDMA), जी.एस.एम. (GSM) और डब्ल्यू-सी.डी.एम.ए. (W-CDMA) को मिलाकर, अपने उत्पादों का निर्माण करती है| नोकिया की सहायक कंपनी नोकिया सिमंस नेटवर्क नेटवर्क उपस्कर, समाधान व सेवाओं पर कार्य करती है। इसके हार्डवेयर को अन्य सभी मोबाइल फोन की अपेक्षा अधिक मजबूत माना जाता है

नोकिया की स्थापना सन् १८६५ को दक्षिण-पश्चिमी फिनलैंड के ताम्पेरे शहर के तम्मेर्कोसकी रैपिड्स के तट पर फ्रेडरिक इदेस्तम के द्बारा एक लकड़ी-लुगदी मिल के रूप में हुई। यह कंपनी बाद में नोकिंविरता नदी के पास टाऊन ऑफ़ नोकिया में स्थानांतरित हो गयी। "नोकिया" नाम इसी नदी के नाम पर पड़ा है।

फिनिक्स रबड़ वर्क्स, जिसकी स्थापना बीसवी सदी के आरम्भ मनी हुई, सबसे पहले नोकिया ब्रांड का इस्तेमाल किया|नोकिया ने १९६० के दशक के बाद से व्यापारिक और सैन्य मोबाइल रेडियो संचार प्रौद्योगिकी का निर्माण करना प्रारम्भ कर दिया। नोकिया ने १९७१ में सलोरा के साथ मिलकर फोन का निर्माण किया। नोकिया १४ सालो से विश्व की सबसे बड़ी मोबाइल निर्माता थी पर २७ अप्रैल को सेमसंग ने नोकिया की स्थति गिरा दी और स्वयं पहले स्थान पर आ गयी।

इन्हें भी देखें

संपादित करें
  1. "Nokia − Annual Information 2008". Nokia Corporation. 2009-01-22. मूल से 17 दिसंबर 2008 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2009-01-22.
  2. "Q4 2008 Quarterly and annual results". Nokia Corporation. 2009-01-22. मूल से 16 फ़रवरी 2009 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2009-01-22.
  3. "नोकिया - एनुअल इन्फोर्मेशन 2007". मूल से 17 दिसंबर 2008 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 1 नवंबर 2008.
  4. "Q3 2008 क्वार्टरली रिसल्ट्स". मूल से 18 अक्तूबर 2008 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 1 नवंबर 2008.

बाहरी कड़ियाँ

संपादित करें