नौहीद सेरुसी

अंग्रेज़ी अभिनेत्री, मॉडल एवं वीडियो जॉकी

नौहीद सॆरुसी एक इंलिश मॉडल, विडियो जॉकी और अभिनेत्री हैं।[1] उनके नाम का अर्थ शुक्र (Venus) है।[2]

नौहीद सेरुसी

अहमद फैयज़ के "अनोदर चांस" नामक पुस्तक के विमोचन के अवसर पर नौहीद सेरुसी
जन्म 19 अक्टूबर 1982 (1982-10-19) (आयु 41)
बेलफ़ास्ट
राष्ट्रीयता ब्रिटिश
पेशा अभिनेत्री
उल्लेखनीय कार्य {{{notable_works}}}

पूर्व जीवन संपादित करें

नौहीद का जन्म 19 अक्टूबर 1982 को बेलफ़ास्ट में एक पारसी परिवार में हुआ। उनकी शिक्षा जे॰ बी॰ वाचा स्कूल से आरम्भ हुई और उन्होंने स्नातक जय हिन्द कॉलेज एवं बसन्त सिंह विज्ञान संस्थान, चर्च गेट, मुम्बई से वाणिज्य संकाय में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की।

नौहीद की मूल इच्छा विमान परिचारिका बनने की थी लेकिन तीन वर्ष की मॉडलिंग के पश्चात उन्होंने एक अभिनेत्री बनने का निर्णय कर लिया।[3][4][5]

मॉडलिंग संपादित करें

स्कूल के समय उन्होंने अपनी एक दोस्त के साथ केवल १४ वर्ष की आयु में धारा रिफाइंड तेल के विज्ञापन में काम किया। तत्पश्चात उन्होंने हैड & शोल्डर, ब्रितानिया लिटल हर्ट्स बिस्कीट, आर्युवेदिक अवधारणा (वर्तमान में हिमालया) विज्ञापन में नजर आयी।[6]

नौहीद ने अपना करियर एक मॉडल के रूप में आरम्भ किया। वह कई संगीत वीडियो में भी दिखाई दीं, विशेष रूप से "पिया बसंती" गीत के लिए।[7][8]

फ़िल्मी करियर संपादित करें

फ़िल्मों में उन्होंने पदम कुमार की उदय चोपड़ा और राहुल देव अभिनीत फ़िल्म सुपारी में पदार्पण किया। चुँकि फिल्म असफल रही, निर्देशक ने उन्हें इन्तेहा फ़िल्म में अस्मित पटेल के सामने कार्य दिया।[6]

फ़िल्में संपादित करें

वर्ष फ़िल्म अभिनय भाषा टिप्पणी
2003 सुपारी दिलनावाज़ 'दिल्लू' हिन्दी
इंतेहा टीना सक्सेना हिन्दी
2004 लकीर बिंदिया हिन्दी
सखिया चंदना तेलुगू
2006 हॉलिडे समारा हिन्दी
रॉकिन मीरा मीरा अंग्रेजी
2007 अनवर मेहरू हिन्दी
लाइफ में कभी कभी मोनिका सेठ हिन्दी
अगर ऋतु हिन्दी
2008 सिर्फ शालू हिन्दी
भूतनाथ टीना हिन्दी
रफू चक्कर जुली विपुन पटेल हिन्दी
2009 ४२ किमी दिव्या हिन्दी
आसमा दिया हिन्दी
लव का तड़का हिन्दी
मीटिंग से मीटिंग तक हिन्दी
बेचलर पार्टी तनु हिन्दी
किसान तितली कौर हिन्दी
मैं और मिसेज खन्ना नीना हिन्दी
क़ुरबान सलमा हिन्दी
2010 अदा... ए वे ऑफ़ लाईफ़ गुल हिन्दी
2012 शिरीन फरहाद की तो निकल पड़ी अनाहिता हिन्दी

टेलीविजन संपादित करें

कार्यक्रम अभिनय
वेलकम - बाज़ी मेहमान-नवाज़ी की स्वयं
खतरों के खिलाड़ी स्वयं

सन्दर्भ संपादित करें

  1. "नौहीद सेरुसी के साथ एक लघु वार्ता". मूल से 2 अक्तूबर 2009 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 15 जून 2013.
  2. "संग्रहीत प्रति". मूल से 26 जून 2012 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 15 जून 2013.
  3. "Nauheed Cyrusi-Indiatimes-Chat". मूल से 30 सितंबर 2008 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 15 जून 2013.
  4. "Home of Nauheed Cyrusi - About Self". मूल से 3 अक्तूबर 2011 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 15 जून 2013.
  5. "I am against dieting: Nauheed Cyrusi : Star Talk". मूल से 7 फ़रवरी 2012 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 15 जून 2013.
  6. "'My idols are Kajol and Madhuri'". मूल से 18 अक्तूबर 2012 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 15 जून 2013.
  7. Sharma, Saubhagya (5 October 2019). "Remember Nauheed Cyrusi? Here's what the 'Piya Basanti' actress is up to". Mid Day (अंग्रेज़ी में). अभिगमन तिथि 2019-10-10.
  8. "Anwar की 'मेहरू' जिनकी आंखों की है दुनिया दीवानी, शादी करके बन गई हैं इस खास शख्स की 'जावेदा जिंदगी'".