पंजाबी विकिपीडिया (पंजाबी: ਪੰਜਾਬੀ ਵਿਕੀਪੀਡੀਆ; پَن٘جابِی وِیکِیپِیڈِیا) मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया का पंजाबी भाषा का संस्करण है।[1][2] पंजाबी विकिपीडिया के दो संस्करण हैं: पूर्वी पंजाबी विकिपीडिया, जो गुरुमुखी लिपि का उपयोग करता है और पश्चिमी पंजाबी विकिपीडिया, जो शाहमुखी लिपि का उपयोग करता है।

Favicon of Wikipedia पंजाबी विकिपीडिया

पूर्वी पंजाबी विकिपीडिया (बाएं) और पश्चिमी पंजाबी विकिपीडिया (दाएं) के लोगो
प्रकार
संजाल विश्वकोश परियोजना
इनमें उपलब्ध पंजाबी
मालिक विकिमीडिया संस्थान
जालस्थल pa.wikipedia.org (पूर्वी)
pnb.wikipedia.org (पश्चिमी)
व्यापारिक? नहीं
पंजीकरण वैकल्पिक
उपयोगकर्ता 53,007 (पूर्वी)
40,374 (पश्चिमी)
उद्घाटन तिथि 3 जून 2002; 22 वर्ष पूर्व (2002-06-03) (पूर्वी)
24 अक्टूबर 2008; 16 वर्ष पूर्व (2008-10-24)
(पश्चिमी)
वर्तमान स्थिति सक्रिय
लाइसेंस
क्रिएटिव कॉमन्स लाइसेन्स 4.0

पूर्वी पंजाबी विकिपीडिया

संपादित करें

पूर्वी पंजाबी विकिपीडिया का स्थापना 3 जून 2002 में हुआ[2][3] किन्तु पहले तीन लेख को केवल अगस्त 2004 में प्रकशित किए गए थें।[4] जून 2012 में, इसके लेखों की संख्या 2400 तक पहुंच गई थी।[2]

पहला पंजाबी विकिपीडिया कार्यशाला का आयोजन 28 जुलाई 2012[1] को लुधियाना में किया गया था।

छात्रों को विकिपीडिया की जागरूकता फैलाने के लिए, अक्टूबर 2015 अमृतसर में एक सेमिनार का आयोजन किया गया था, जहाँ 17 विद्यालयों के 148 छात्रों ने भाग लिया था।[5]

वर्तमान इस विकिपीडिया के 57,263 लेख हैं।

पश्चिमी पंजाबी विकिपीडिया

संपादित करें
 
पंजाबी लेखक अनवर मसूद द्वारा पश्चिमी पंजाबी विकिपीडिया की स्थापना का प्रमाणन

पश्चिमी पंजाबी विकिपीडिया को 24 अक्टूबर 2008 में स्थापित किया गया था। इस परियोजना का नेता था ख़ालिद महमूद नामक इस्लामाबाद का एक कॉलेज प्रोफ़ेसर।[6]

वर्तमान इस विकिपीडिया के 73,987 लेख हैं।

  1. "Punjabi Wikipedia workshop in Delhi on 27th, Ludhiana on 28th of July". July 27, 2012. [YesPunjab.com]. मूल से August 28, 2012 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि October 14, 2012.
  2. "Contribute to Wikipedia Punjabi, says representative". Tribune India. Ludhiana. July 29, 2012. अभिगमन तिथि October 10, 2012.
  3. pa:Special:Permalink/1
  4. Wikipedia:Multilingual statistics (2004)
  5. "148 students attend Maa Boli Mela". मूल से 3 सितंबर 2019 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 24 July 2016.
  6. Erhart, Ed (31 October 2016). "Remembering Khalid Mahmood". Wikimedia Blog. अभिगमन तिथि 8 January 2016.

बाहरी कड़ियाँ

संपादित करें