पडरौना (Padrauna) भारत के उत्तर प्रदेश राज्य के कुशीनगर ज़िले में स्थित एक नगर है। यह ज़िले का मुख्यालय भी है।[1][2]

पडरौना
Padrauna
{{{type}}}
महल का मुख्यद्वार
महल का मुख्यद्वार
पडरौना is located in उत्तर प्रदेश
पडरौना
पडरौना
उत्तर प्रदेश में स्थिति
निर्देशांक: 26°54′N 83°59′E / 26.90°N 83.98°E / 26.90; 83.98निर्देशांक: 26°54′N 83°59′E / 26.90°N 83.98°E / 26.90; 83.98
देश भारत
राज्यउत्तर प्रदेश
ज़िलाकुशीनगर ज़िला
जनसंख्या (2011)
 • कुल49,723
भाषाएँ
 • प्रचलितहिन्दी
समय मण्डलभारतीय मानक समय (यूटीसी+5:30)

विवरण संपादित करें

पडरौना उत्तर प्रदेश का सबसे पूर्वी व उत्तरी जनपद है। यह २६.९° उत्तरी अक्षांश व ८३.९८° पूर्वी देशान्तर पर स्थित है। समुद्र तल से इसकी औसत उंचाई ७९ मीटर (२५९ फीट) है। इसके उत्तर में नेपाल व पूर्व में बिहार राज्य है। यह गोरखपुर से कोई पचास किमी पूरब में स्थित है। अब पडरौना से भोजपुरी बोली कम होती जा रही है। इस शहर में इमृति जलेबी, और लिट्टी चोखा, पूरी चना, काफी मात्रा में खाया जाता है।

गोरखपुर से पडरौना सड़क एवं रेलमार्ग से जुड़ा हुआ है। यह कस्बा फूल के बर्तनों के लिये प्रसिद्ध है। यहाँ चीनी की एक कारखाना भी है। उदित नारायण स्नातकोत्तर महाविद्यालय, उदित नारायण इंटर कालेज, गोस्वामी तुलसीदास इंटर कालेज तथा नवोदय विद्यालय भी है। कुशीनगर, पडरौना से १५ किमी दक्षिण में स्थित है। पडरौना में सुभाष चौक का नजारा सुबह और शाम को वाकई क़बीले तारीफ है। एक हिन्दू बहुल्य शहर है।

इन्हें भी देखें संपादित करें

सन्दर्भ संपादित करें

  1. "Uttar Pradesh in Statistics," Kripa Shankar, APH Publishing, 1987, ISBN 9788170240716
  2. "Political Process in Uttar Pradesh: Identity, Economic Reforms, and Governance Archived 2017-04-23 at the वेबैक मशीन," Sudha Pai (editor), Centre for Political Studies, Jawaharlal Nehru University, Pearson Education India, 2007, ISBN 9788131707975