पराध्वनिक गति
[1]पराध्वनिक गति (अंग्रेज़ी: Supersonic Speed) किसी वस्तु की रफ़्तार को कहते है जब वह ध्वनि की गति (जिसे माक १ कहते है) से तेज़ जाती है। 20 °C (68 °F) के तापमान की शुष्क हवा में यात्रा करने वाली वस्तुओं के लिए यह रफ़्तार लगभग 343 मी/से, 1125 फी/से, 758 मिल प्रतिघंटा या 1235 किमी/घंटा होती है। ध्वनि की गति से पाँच गुना अधिक रफ़्तार (माक ५) को हायपरसोनिक (आवाज़ से जल्द) रफ़्तार कहते हैं। उड़ान जिसके दौरान हवा के केवल कुछ हिस्से जैसे रोटर के पंखें के सिरे पराध्वनिक गति तक पहुँचते हैं तो उस उड़ान को ट्रांससोनिक कहते हैं। यह आम तौर पर मक ०.८ से मक १.२.३ के बीच होता है।
![]() | यह लेख एक आधार है। जानकारी जोड़कर इसे बढ़ाने में विकिपीडिया की मदद करें। |
सन्दर्भसंपादित करें
- ↑ "F-14 CONDENSATION CLOUD IN ACTION". मूल से 29 अक्तूबर 2007 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 7 अप्रैल 2012.