परिज़ाद (उर्दू: پری زاد, शाब्दिक रूप से 'परी का बच्चा') हाशिम नदीम द्वारा लिखित एक पाकिस्तानी टेलीविजन धारावाहिक है, जो उसी नाम के उनके उपन्यास पर आधारित है, जिसका निर्देशन शहजाद कश्मीरी द्वारा किया गया है और मोमिना दुरैद प्रोडक्शंस द्वारा निर्मित है। यह पहली बार 20 जुलाई 2021 से हम टेलीविजन पर प्रसारित हुआ। परीज़ाद धारावाहिक में युमना जैदी, उशना शाह, सबूर अली, उर्वा होकेन, नौमन इजाज और मशाल खान के साथ मुख्य भूमिका में और अहमद अली अकबर प्रमुख भूमिकाओं में हैं।[1]

परीज़ाद
आधरणपरीज़ाद
द्वारा हाशिम नदीम
लेखकहाशिम नदीम
निर्देशकशहज़ाद कश्मीरी
अभिनीतअहमद अली अकबर
युमना जैदी
उशना शाह
मशाल खान
उर्वा होकेन
नोमान एजाज
सबूर अली
उद्गम देशपाकिस्तान
मूल भाषा(एं)उर्दू
एपिसोड कि संख्या29
उत्पादन
प्रसारण अवधि38-40 मिनट
निर्माता कंपनीएमडी प्रोडक्शंस
प्रदर्शित प्रसारण
नेटवर्कहम टी.वी.
प्रकाशित20 जुलाई 2021 (2021-07-20) –
1 फ़रवरी 2022 (2022-02-01)

परीज़ाद का आखिरी एपिसोड 28 जनवरी 2022 को सिनेमाघरों में, और टेलीविजन पर 1 फरवरी 2022 को प्रसारित किया गया था। कुछ रिपोर्टों के अनुसार, परीज़ाद धारावाहिक का दूसरे सीजन पर भी कार्य किया जा रहा है।[2]

धारावाहिक के कथानक और हमद अली अकबर के प्रदर्शन की लोगों ने काफी सराहना और प्रशंसा की। जिसके बाद में 8वें हम अवार्ड्स में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता और सर्वश्रेष्ठ लोकप्रिय अभिनेता पुरस्कार जीतें और 21वें लक्स स्टाइल अवार्ड्स में सर्वश्रेष्ठ टीवी अभिनेता के रूप में लोगों ने काफी पसंद किया। इसके बाद सर्वश्रेष्ठ टीवी प्ले और सर्वश्रेष्ठ टीवी लेखक का पुरस्कार भी परीज़ाद धारावाहिक के झोली में ही आ के गिरा।

संगीत संपादित करें

धारावाहिक का आधिकारिक साउंडट्रैक वकार अली द्वारा संगीतबद्ध किया गया है, और असरार द्वारा गाया गया है, जबकि गीत हाशिम नदीम द्वारा लिखे गए हैं।

सन्दर्भ संपादित करें

  1. "Parizaad starring Ahmed Ali Akbar in the lead looks promising so far". www.somethinghaute.com.[मृत कड़ियाँ]
  2. Staff, Web Desk (20 June 2022). "'Parizaad chapter 2' in the works". The Namal. मूल से 20 June 2022 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2022-06-20.