पहाड़गढ़ गुफाएँ

भारत में प्रागैतिहासिक चित्रों वाली गुफा जटिल पुरातत्व स्थल

पहाड़गढ़ गुफाएँ (Pahargarh caves) भारत के मध्य प्रदेश राज्य के मुरैना ज़िले की जौरा तहसील में पहाड़गढ़ ग्राम के समीप गुफाओं का एक समूह है जिसमें प्रागैतिहासिक चित्रकला मिलती है। इन गुफा चित्रों को सन् 1979 में खोजा गया था और यहाँ 600 से अधिक चित्र मिलें हैं। आशंका है कि इन गुफाओं में और भी चित्र मिल सकते हैं। लाल और श्वेत रंगों से बने इन चित्रों में पुरूष, महिला, चिड़िया, पशु, शिकार और नृत्य से सम्बन्धित अनेक चित्र देखे जा सकते हैं। खोजकर्ता इतिहासकारों के अनुसार यहाँ 25,000 वर्ष पुराने शुतुरमुर्ग अंडों के छिलके और 1500 ईसापूर्व के लौह युगी अवशेष मिले हैं।[1][2][3][4]

पहाड़गढ़ गुफाएँ
Pahargarh Caves
पहाड़गढ़ गुफाएँ is located in भारत
पहाड़गढ़ गुफाएँ
Shown within India
स्थान मुरैना ज़िला, मध्य प्रदेश, भारत
प्रकार प्रागैतिहासिक गुफा चित्रकला

इन्हें भी देखें संपादित करें

सन्दर्भ संपादित करें

  1. "Inde du Nord: Madhya Pradesh et Chhattisgarh Archived 2019-07-03 at the वेबैक मशीन," Lonely Planet, 2016, ISBN 9782816159172
  2. "Tourism in the Economy of Madhya Pradesh," Rajiv Dube, Daya Publishing House, 1987, ISBN 9788170350293
  3. Dwarikesh, Dwarika Prasad Sharma (1980). Pahargarh Cave Paintings: A Glimpse of Indian Prehistory. Western Michigan University.
  4. Willis, Michael D.; Maroo, Pukhraj; Misra, Om Prakash (2010). The Chambal Valley: A Heritage Treasure. Bookwell.