पाकिस्तानी स्टेट बैंक

पाकिस्तानी स्टेट बैंक (उर्दू: بینک دولت پاکستان) पाकिस्तान का केन्द्रीय और राष्ट्रीय बैंक है।

पाकिस्तानी स्टेट बैंक
بینک دولت پاکستان
पाकिस्तानी स्टेट बैंक
पाकिस्तानी स्टेट बैंक
मुख्यालय कराची, पाकिस्तान
स्थापना १९४७
प्रबन्धकर्ता सईद सलीम रज़ा
केन्द्रीय बैंक  पाकिस्तान
मुद्रा पाकिस्तानी रुपया
ISO 4217 कोड PKR
संजालपृष्ठ www.spb.org.pk

पाकिस्तान के संविधान के द्वारा जो नियम पाकिस्तान स्टेट बैंक अधिनियम १९४८ अर्न्तगत निर्धारित किए गए थे, वे १ जनवरी, १९७४ तक अपरिवर्तित रहे, जब बैंक का राष्ट्रीयकरण कर दिया गया और इसके कार्यों का दायरा बहुत बढ़ गया। पाकिस्तान स्टेट बैंक अधिनियम १९५६ ने, जिसमें कुछ उत्तरगामी संशोधन किए गए, इसके वर्तमान कार्यों की आधारशिला रखी। इसका मुख्यालय पाकिस्तान की वित्तीय राजधानी कराची में स्थित है और दूसरा मुख्यालय राजधानी इस्लामाबाद में।

बाहरी कड़ियाँ संपादित करें

(अंग्रेज़ी) आधिकारिक जालस्थल