पाटी तहसील भारत के उत्तराखंड राज्य में चम्पावत जनपद की एक तहसील है। चम्पावत जनपद के पश्चिमी भाग में स्थित इस तहसील के मुख्यालय पाटी गांव में स्थित हैं। १७ जनवरी २००४ को उत्तरांचल सरकार के शाशनादेश से चम्पावत तहसील के १४६ ग्रामों के साथ इसका गठन किया गया। इसके पूर्व में लोहाघाट और चम्पावत तहसील, पश्चिम में नैनीताल जनपद की धारी तहसील, उत्तर में अल्मोड़ा जनपद की भनोली तहसील, तथा दक्षिण में नैनीताल जनपद की हल्द्वानी तहसील है।

पाटी तहसील
तहसील
देश भारत
राज्यउत्तराखंड
जनपद चम्पावत
जनसंख्या (२०११)
 • कुल45,504
भाषा
 • आधिकारिकहिंदी
 • बोलचाल की भाषाहिंदी, कुमाऊँनी व अन्य
समय मण्डलआईएसटी (यूटीसी+5:30)

जनसांख्यिकी

संपादित करें

तहसील के अधिकार क्षेत्र में कुल १४६ गाँव आते हैं,[1] और २०११ की जनगणना के अनुसार इसकी जनसंख्या ४५,५०४ है।[2]

इन्हें भी देखें

संपादित करें
  1. "towns and Villages in Pati Tehsil - Champawat". census2011.co.in (अंग्रेज़ी में). मूल से 9 मार्च 2017 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 30 जुलाई 2017.
  2. "Pati Tehsil Population, Caste, Religion Data - Champawat district, Uttarakhand". censusindia.co.in (अंग्रेज़ी में). मूल से 13 अक्तूबर 2017 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 30 जुलाई 2017.