पायुम पूली भारतीय तमिल फ़िल्म हैं, जिसका निर्देशन और लेखन का कार्य सुसींथिरण ने किया है। इसमें मुख्य भूमिका में विशाल हैं, जो एक गुप्त पुलिस अफसर की भूमिका निभा रहे हैं। इसमें काजल अग्रवाल, समुथिरकनी, सूरी और ऐश्वर्या दत्ता मुख्य किरदार में शामिल हैं। इस फ़िल्म का निर्माण एस मधन और पी मधन ने किया है। यह फ़िल्म 2 अगस्त 2015 को प्रदर्शित हुई। यह फ़िल्म तेलुगू भाषा में जयसूर्या नाम से 4 सितम्बर 2015 को प्रदर्शित होगी।

पायुम पूली
निर्देशक सुसींथिरण
पटकथा सुसींथिरण
कहानी सुसींथिरण
निर्माता एस मधन
पी मधन
अभिनेता विशाल
काजल अग्रवाल
छायाकार वेलराज
संपादक एंथोनी
संगीतकार डी ईमान
निर्माण
कंपनी
वेंधर मूवीस
वितरक इस्केप आर्टिस्ट मोशन पिक्चर
प्रदर्शन तिथियाँ
  • 4 सितम्बर 2015 (2015-09-04)
[1]
देश भारत
भाषा तमिल
लागत 25 करोड़[2]

कलाकार संपादित करें

निर्माण संपादित करें

जीवा (2014) में कार्य करने के बाद सुसींथिरण ने विशाल के साथ पँड़िया नाडु (2013) के साथ फ़िल्म की कहानी पर अगस्त 2014 से शुरू किया। छायाकार आर मधी के स्थान पर वेलराज को जगह मिल गई।

पात्र चुनाव संपादित करें

विशाल इस फ़िल्म में जयसीलन का किरदार निभा रहे हैं, जो एक गुप्त पुलिस अफसर है। वह अपने अभिनय जीवन में इस तरह का किरदार तीसरी बार निभा रहे हैं। इसके बाद महिला मुख्य किरदार हेतु श्रुति हासन से बात हो रही थी। लेकिन निर्माण करने वालों ने लक्ष्मी मेनन को इस किरदार के लिए चुना। जो इससे पहले पंडिया नाडु में भी मुख्य किरदार निभा चुकी हैं। सितम्बर 2014 के मध्य विशाल ने इस निर्णय के बारे में कहा कि इस किरदार के लिए सुसींथिरण को एक ऐसी अभिनेत्री की आवश्यकता थी, जिसे तमिल का अच्छा खासा ज्ञान हो। मेनन की पकड़ का खुलासा अप्रैल 2015 के परीक्षा में हुआ। उसी दौरान लक्ष्मी मेनन के स्थान पर काजल अग्रवाल को चुना गया। जो दिसम्बर 2014 में मुख्य किरदार के रूप में विशाल के साथ पहली और सूसीथीरन के साथ दूसरी फ़िल्म कर रही हैं। इससे पहले वह सूसीथीरन के साथ नान महान अल्ला (2010) में कार्य कर चुकी हैं।

काजल का किरदार फ़िल्म में एक ऐसी लड़की का है, जिसे हर चीज़ से दर लगता है। उसे सामान्य से होने वाले कार्य जैसे सड़क पार करने में भी डर लगता है।

सन्दर्भ संपादित करें

  1. "संग्रहीत प्रति". मूल से 27 अगस्त 2015 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 24 अगस्त 2015.
  2. H. Hooli, Shekhar (3 September 2015). "Box Office Prediction: 'Dynamite', 'Bhale Bhale Magadivoy', 'Jayasurya' Set to Clash this Week". International Business Times India. मूल से 3 September 2015 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 3 September 2015.

बाहरी कड़ियाँ संपादित करें