पीके (फ़िल्म)

हिन्दी भाषा में प्रदर्शित चलचित्र
(पीके (फिल्म) से अनुप्रेषित)

पीके एक भारतीय बॉलीवुड फिल्म है। जिसका निर्देशन राजकुमार हिरानी ने किया है। इस फिल्म के निर्माता राजकुमार हिरानी के साथ-साथ विधु विनोद चोपड़ा और सिद्धार्थ रॉय कपूर हैं। यह फिल्म १९ दिसम्बर २०१४ को सिनेमाघरों में प्रदर्शित हुई। इस फिल्म में मुख्य किरदार आमिर ख़ान, अनुष्का शर्मा, संजय दत्त, बोमन ईरानी और सुशांत सिंह राजपूत हैं। इस फ़िल्म ने अब तक ₹ 769.89 करोड़ का बिज़नेस किया। ये फ़िल्म उस समय की सबसे सफल भारतीय फ़िल्म बन चुकी थी।

पीके

पोस्टर
निर्देशक राजकुमार हिरानी
पटकथा अभिजत जोशी
राजकुमार हिरानी
निर्माता राजकुमार हिरानी
विधु विनोद चोपड़ा
सिद्धार्थ रॉय कपूर
अभिनेता आमिर ख़ान
अनुष्का शर्मा
सुशांत सिंह राजपूत
बोमन ईरानी
सौरभ शुक्ल
संजय दत्त
छायाकार सी के मुरलीधरन
संपादक राजकुमार हिरानी
संगीतकार अजय अतुल
शांतनु मोइतरा
अंकित तिवारी
निर्माण
कंपनियां
विनोद चोपड़ा फिल्म्स
राजकुमार हिरानी फिल्म
यूटीवी मोशन पिक्चर्स
वितरक यूटीवी मोशन पिक्चर्स
प्रदर्शन तिथियाँ
  • 19 दिसम्बर 2014 (2014-12-19)
लम्बाई
१५३ मिनट[1]
देश  भारत
भाषा हिन्दी
लागत 122 करोड़ (US$17.81 मिलियन)[2]
कुल कारोबार 769.89 करोड़ (US$112.4 मिलियन)[3]

कहानी संपादित करें

यह कहानी एक परग्रही (आमिर खान) की है। जो पृथ्वी में आता है और उसका उसके यान को बुलाने वाला रिमोट एक चोर लेकर भाग जाता है। इसके बाद वह धरती पर ही घूमता रहता है और उसी दिन जग्गू (अनुष्का शर्मा), सरफराज (सुशांत सिंह राजपूत) से मिलती है। दोनों एक दूसरे से प्यार करने लगते हैं। जग्गू जब यह बात अपने पिता (परीक्षित साहनी) को बताती है तो वह साफ मना कर देते हैं, क्योंकि वह एक पाकिस्तानी रहता है। उसके पिता फिर अपने स्वामी (सौरभ शुक्ल) से बात करते हैं। वह बताता है कि यह जग्गू को धोका देगा। जग्गू उसकी बात को गलत साबित करने के लिए शादी करने का निर्णय लेती है। लेकिन जब वह शादी के लिए पहुँचती है तो उसे एक पत्र मिलता है। जिसमें उसके शादी नहीं करने के बारे में लिखा होता है।

इसके बाद जग्गू बृगेस से सीधे भारत लौट आती है। इसके बाद जग्गू की मुलाक़ात पीके से होती है। पीके उसे अपने पिछले किए गए कार्यों के बारे में बताता है। वह बताता है कि किस तरह उसने कपड़ा पहनना और सामान लेना आदि सीखा। इसके अलावा वह बताता है कि वह भैरों सिंह (संजय दत्त) से मिलता है वह उसे एक जगह ले जाता है, जहाँ वह एक युवती के हाथ पकड़ कर छः घंटो में भोजपुरी सीख लेता है। पीके को पता चलता है कि उसका रिमोट को चोर लेकर दिल्ली में बेच दिया होगा। इस लिए वह राजस्थान से दिल्ली आता है। जहाँ उसे जग्गू मिलती है।

एक दिन जग्गू के मन को पीके पढ़ता है तो उसे सरफराज के बारे में पता चलता है। वह जग्गू को बताता है कि यह भी हो सकता है कि वह पत्र किसी और के लिए हो। उसमें किसी का भी नाम नहीं लिखा था। और जिस बच्चे ने उसे वह पत्र दिया वह भी उसे नहीं पहचानता है। जग्गू जब सरफराज से संपर्क करती है तो उसे सच्चाई का पता चलता है। इसके बाद पीके को अपना रिमोट मिल जाता है और वह अपने गृह लौट जाता है।

कलाकार संपादित करें

निर्माण संपादित करें

राजकुमार हिरानी ने काय पो छे! फिल्म में सुशांत सिंह राजपूत के अभिनय को देखकर उन्हे इस फिल्म में लिया। इसके अलावा आमिर ख़ान और अनुष्का शर्मा को पहले ही चुन लिया था इस फिल्म के लिए।

प्रचार संपादित करें

आमिर खान की "पीके" का फर्स्ट लुक पोस्टर जारी हो गया। फिल्म के प्रमोशन के लिए आमिर खान पुतलों का इस्तेमाल करेंगे जो थियटर्स में रखे जाएंगे। किसी भी बॉलीवुड फिल्म के लिए ऎसा पहली बार किया जा रहा है।[4]

संगीत संपादित करें

फिल्म में संगीत शांतनु मोइत्र, अजय-अतुल और अंकित तिवारी ने दिया है और स्वानंद किरकिरे, अमिताभ वर्मा और मनोज मुन्तशिर ने गानों के बोल लिखे हैं। फिल्म की सम्पूर्ण एलबम १७ नवम्बर २०१४ को रिलीज़ की गयी।

गीतों की सूची
क्र॰शीर्षकगीतकारसंगीतकारगायकअवधि
1."ठरकी छोकरो"स्वानंद किरकिरेअजय-अतुलस्वरुप खान4:55
2."लव इज़ अ वेस्ट ऑफ़ टाइम"अमिताभ वर्माशांतनु मोइत्रसोनू निगम, श्रेया घोषाल4:30
3."नंगा पुंगा दोस्त"स्वानंद किरकिरेशांतनु मोइत्रश्रेया घोषाल4:46
4."चार कदम"स्वानंद किरकिरेशांतनु मोइत्रशान, श्रेया घोषाल4:20
5."भगवान है कहाँ रे तू"स्वानंद किरकिरेशांतनु मोइत्रसोनू निगम5:12
6."दिल दरबदर"मनोज मुंतशिरअंकित तिवारीअंकित तिवारी5:31
7."पिके डांस थीम" शांतनु मोइत्रइंस्ट्रुमेंटल2:23
कुल अवधि:30:17

सन्दर्भ संपादित करें

  1. "Aamir Khan's PK cleared with UA certificate; makers won't host any special screenings". Bollywood Hungama. मूल से 20 जनवरी 2015 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 8 December 2014.
  2. "PK Makes 211% Profit in Merely 13 Days Run at the Box Office". Koimoi. 1 January 2015. मूल से 3 जनवरी 2015 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 4 January 2015.
  3. "PK Box Office". Koimoi. 5 June 2015. मूल से 27 मार्च 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 23 जून 2015.
  4. "देखिए, आमिर खान की "पीके" का फर्स्ट लुक". पत्रिका समाचार समूह. १ अगस्त २०१४. मूल से 2 अगस्त 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि १ अगस्त २०१४.

बाहरी कड़ियाँ संपादित करें