पुदुचेरी (नगर)
पुदुचेरी (Puducherry), जो पोंडीचेरी (Pondicherry) भी कहलाता है, भारत के पुदुचेरी केंद्र-शासित प्रदेश की राजधानी है। पहले पुदुचेरी भारत में फ्रांसीसी भारत कहलाने वाले फ्रांसीसी उपनिवेश का मुख्य शहर था और पोंडीचेरी कहलाता था। सितंबर 2006 में पोंडीचेरी का नाम आधिकारिक रूप से बदलकर पुदुचेरी कर दिया गया जिसका स्थानीय तमिल भाषा में अर्थ "नया गाँव" होता है। यह बंगाल की खाड़ी पर बसा हुआ है।[1]
पुदुचेरी Puducherry புதுச்சேரி पोंडीचेरी | |
---|---|
![]() पुदुचेरी के दृश्य | |
निर्देशांक: 11°55′01″N 79°49′01″E / 11.917°N 79.817°Eनिर्देशांक: 11°55′01″N 79°49′01″E / 11.917°N 79.817°E | |
देश | ![]() |
प्रांत | पुदुचेरी |
जिला | पुदुचेरी जिला |
जनसंख्या (2011) | |
• कुल | 2,44,377 |
भाषा | |
• प्रचलित | फ्रांसीसी, तमिल, अंग्रेजी |
समय मण्डल | भारतीय मानक समय (यूटीसी+5:30) |
विवरण संपादित करें
भारत का यह क्षेत्र लगभग 300 वर्षों तक फ्रांसीसी अधिकार में रहा है और आज भी यहाँ फ्रांसीसी वास्तुशिल्प और संस्कृति देखने को मिल जाती है। पुराने समय में यह फ्रांस के साथ होने वाले व्यापार का मुख्य केंद्र था। आज अनेक पर्यटक इसके सुंदर समुद्र तटों और तत्कालीन सभ्यता की झलक पाने के लिए यहाँ आते हैं। केवल पर्यटन की दृष्टि से ही नहीं बल्कि आध्यात्मिक और धार्मिक दृष्टि से भी यह स्थान बहुत महत्वपूर्ण है। इस कारण प्रतिवर्ष लाखों की संख्या में पर्यटक यहाँ आते हैं।
इन्हें भी देखें संपादित करें
संदर्भ संपादित करें
- ↑ "Lonely Planet South India & Kerala," Isabella Noble et al, Lonely Planet, 2017, ISBN 9781787012394