पुरू दाधीच

भारतीय कथक नर्तक

पुरुषोत्तम दाधीच (पुरु दाधीच) कथक नृत्य के विद्वान् कलाकार और कुशल अध्यापक हैं। कथक नृत्य की सर्वप्रथम प्रामाणिक पाठ्यपुस्तक आपके द्वारा लिखी गयी है जो आज भी देश विदेश के विश्वविद्यालयाओं में इस्तेमाल की जाती है। आपने अब तक नृत्य विषय में १४ किताबें लिखीं हैं और अनगिनत शोध प्रबंध प्रकाशित हुए हैं । डॉ. पुरु दाधीच विश्व के सर्वप्रथम कथक नृत्य संगीताचर्य (Doctorate of Music) हैं।

पुरस्कार संपादित करें

आपको वर्ष 2020 में भारत के चौथे सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार 'पद्म श्री' से सम्मन्नित किया गया है। [1]

आपको वर्ष २०१८ के लिए राष्ट्रीय संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। [2]

वर्ष २००७ के लिए आपको मध्य प्रदेश सरकार द्वारा शिखर सम्मान से नवाज़ा गया। [3]

पूर्व में आपको उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार भी १९८४ में मिल चुका है।

  1. MINISTRY OF HOME AFFAIRS, PRESS NOTE. "2020 Awardees List" (PDF). Padma Awards. Ministry of Home Affairs, GoI. अभिगमन तिथि 19 दिसम्बर 2021.
  2. ANI (2019). "Sangeet Natak Akademi awards for 2018 announced". ANI. ANI. अभिगमन तिथि 19 दिसम्बर 2021.
  3. "राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय पुरस्कारों का ऐलान". नवभारत टाइम्स. 2007. अभिगमन तिथि 19 दिसम्बर 2021.