पुर्चौड़ी नेपाल की एक नगर पालिका है, जो राष्ट्र के सुदूरपश्चिम प्रदेश के बैतड़ी जिले में स्थित है। नगरपालिका की स्थापना १० मार्च २०१७ को हुई थी, जब नेपाल सरकार ने २०१५ के नेपाल के नए संविधान के अनुसार ७४४ नवीन स्थानीय स्तर की इकाइयों के गठन की घोषणा की थी।[1]

पुर्चौड़ी
नगर पालिका
पुर्चौड़ी is located in नेपाल
पुर्चौड़ी
पुर्चौड़ी
नेपाल में स्थिति
निर्देशांक: 29°37′N 80°42′E / 29.62°N 80.70°E / 29.62; 80.70निर्देशांक: 29°37′N 80°42′E / 29.62°N 80.70°E / 29.62; 80.70
राष्ट्र नेपाल
प्रदेशसुदूरपश्चिम प्रदेश
जिलाबैतड़ी जिला
शासन
 • प्रणालीमेयर-काउंसिल
क्षेत्र198.52 किमी2 (76.65 वर्गमील)
जनसंख्या (2011)
 • कुल39,174
 • घनत्व200 किमी2 (510 वर्गमील)
 • धर्महिंदू
वेबसाइटpurchaudimun.gov.np

इस नवीन नगर पालिका की स्थापना कोटिला, भटाना, भूमिराज, कुवाकोट, नवादेउ, महादेवस्थान, हाट, मल्लादेही, तल्लादेही और बिजयपुर गांवों को मिला कर की गयी थी।[2]

२०११ की नेपाली जनगणना के अनुसार नगर पालिका की कुल जनसंख्या ३९,१७४ है और इसका कुल क्षेत्रफल १९८.५२ वर्ग किलोमीटर है। नगर पालिका को १० वार्डों में विभाजित किया गया है। नगर पालिका का मुख्यालय हाट क्षेत्र में स्थित है।[3]

सन्दर्भ संपादित करें

  1. "New local level structure comes into effect from today". www.thehimalayantimes.com. The Himalayan Times. 10 March 2017. अभिगमन तिथि 17 July 2018.
  2. "District Corrected Last for RAJAPATRA" (PDF). www.mofald.gov.np (नेपाली में). पृ॰ 391. अभिगमन तिथि 17 July 2018.
  3. "Baitadi District (Municipality profile)" (PDF). www.cbs.gov.np (नेपाली में). Central Bureau of Statistics. 2018. पपृ॰ 184 to 209. मूल (PDF) से 19 मार्च 2023 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 9 February 2020.

बाहरी कड़ियाँ संपादित करें