पुलिकट झील

(पुलीकट से अनुप्रेषित)

पुलिकट झील (Pulicat Lagoon) भारत के आन्ध्र प्रदेश और तमिल नाडु राज्यों में स्थित एक अनूपझील है। चिलिका झील के बाद यह 759 वर्ग किमी क्षेत्रफल वाली झील भारत की दूसरी सबसे बड़ी नुनखरा जल पारितंत्र है। इसका बड़ा भाग आन्ध्र प्रदेश के नेल्लोर ज़िला (तिरुपति ज़िले) में आता है। बालू के बने बाधा द्वीप झील को बंगाल की खाड़ी से पृथक करते हैं, और श्रीहरिकोटा एक मुख्य बाधा द्वीप है, जिसपर सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र स्थित है। झील की लम्बाई 60 किमी और चौड़ाई 5 से 15 किमी है। औसत गहराई लगभग 1 मीटर है, लेकिन समुद्र से लगे मुख के भाग में यह 10 मीटर तक हो जाती है। पुलिकट झील पक्षी अभयारण्य भी इसी झील क्षेत्र में है।[1][2]

पुलिकट झील
Pulicat Lagoon
பழவேற்காடு ஏரி
పులికాట్ సరస్సు
झील के बाधा द्वीपों पर ताड़ के पेड़
झील के बाधा द्वीपों पर ताड़ के पेड़
भारत में झील का स्थान
भारत में झील का स्थान
पुलिकट झील
स्थानकोरोमंडल तट
आन्ध्र प्रदेशतमिल नाडु
निर्देशांक13°33′57″N 80°10′29″E / 13.56583°N 80.17472°E / 13.56583; 80.17472निर्देशांक: 13°33′57″N 80°10′29″E / 13.56583°N 80.17472°E / 13.56583; 80.17472
प्रकारनुनखरा से खारा
मुख्य अन्तर्वाहआरणी नदी, कलंगी नदी, स्वर्णामुखी नदी
मुख्य बहिर्वाहबंगाल की खाड़ी
द्रोणी देश भारत
अधिकतम लम्बाई60 कि॰मी॰ (37.3 मील)
अधिकतम चौड़ाई17.5 कि॰मी॰ (10.9 मील)
सतही क्षेत्रफल250–450 कि॰मी2 (97–174 वर्ग मील)
(निम्न ज्वार से उच्च ज्वार)
औसत गहराई1 मी॰ (3.3 फीट)
अधिकतम गहराई10 मी॰ (32.8 फीट) (मुख पर)
द्वीपइरुक्कम, वेनाडु तथा अन्य
बस्तियाँश्रीहरिकोटा
पुलिकट
सूल्लुरपेटा

भूगोल और स्थलाकृति संपादित करें

 
मानचित्र पर पुलीकट झील की अवस्थिति 1957

पुलीकट झील 13.33° से 13.66° N और 80.23° to 80.25°E, के बीच स्थित है जबकि अगर इसके सूख चुके हिस्सों को भी शामिल किया जाय तो उत्तर में इसका विस्तार 14.0°N. तक है। इसका लगभग 84% हिस्सा आन्ध्र प्रदेश में और 16% हिस्सा तमिलनाडु राज्य में आता है। झील का क्षेत्रफल ज्वार के दौरान 450 वर्ग किलोमीटर (170 वर्ग मील)और भाते के दौरान 250 वर्ग किलोमीटर (97 वर्ग मील) के आसपास रहता है। इसकी कुल लम्बाई 60 किलोमीटर (37 मील) और चौड़ाई लगभग 0.2 किलोमीटर (0.12 मील) से 17.5 किलोमीटर (10.9 मील) के बीच है। जलवायु की दृष्टि से यह झील उष्णकटिबंधीय मानसूनी जलवायु के अंतर्गत आती है जहाँ तापमान लगभग 15 °से. (59 °फ़ै) से 45 °से. (113 °फ़ै) के मध्य रहता है।

संकटापन्न जलीय निकाय संपादित करें

हाल में हुए कुछ सर्वेक्षणों में पुलीकट झील के संकटग्रस्त होने का दावा किया गया है और इसके लिये मानवीय गतिविधियों को जिम्मेवार ठहराया गया है। एक सर्वेक्षण के मुताबिक इस झील का कुल सतही क्षेत्रफल पहले 450 वर्ग फीट हुआ करता था जो अब घटकर मात्र 350 वर्ग फीट गया है। इससे इस झील के बाशिंदों और यहाँ आने वाले हजारों प्रवासी पक्षियों के अस्तित्व पर संकट उत्पन्न हो गया है। यही नहीं इस झील की गहराई में कमी और लवणता में वृद्धि भी दर्ज की गयी है।[3]

चित्र दीर्घा संपादित करें

इन्हें भी देखें संपादित करें

सन्दर्भ संपादित करें

  1. "Lonely Planet South India & Kerala," Isabella Noble et al, Lonely Planet, 2017, ISBN 9781787012394
  2. "Tamil Nadu, Human Development Report," Tamil Nadu Government, Berghahn Books, 2003, ISBN 9788187358145
  3. कुमार, सुजीत (6 May 2015). "भारत की दूसरी बड़ी झील 'पुलिकट' खतरे में". हिन्दुस्तान टाइम्स (हिन्दी दैनिक). अभिगमन तिथि 6 May 2015.