पूजा गांधी (जन्म: संजना गांधी) एक भारतीय फिल्म अभिनेत्री और निर्माता हैं। ये मुख्य रूप से कन्नड़ भाषा में बनी फिल्मों में काम करती हैं, और कई सारे तमिल, मलयालम, बंगाली और हिन्दी फिल्मों में भी नज़र आ चुकी हैं। इन्हें महत्वपूर्ण सफलता 2006 में बनी फिल्म मूंगरु माले नाम की फिल्म से मिली थी, ये बॉक्स ऑफिस में सफल रहा और इस फिल्म ने इन्हें सबसे ज्यादा प्रसिद्ध और अधिक पैसे लेने वाली दक्षिण भारतीय सिनेमा की अभिनेत्री बना दिया। इस फिल्म में किए इनके अभिनय के कारण इन्हें कई सारे पुरस्कार हेतु नामांकित किया गया था।[3][4][5]

पूजा गांधी

जन्म 7 अक्टूबर 1983 (1983-10-07) (आयु 40)[1]
मेरठ, उत्तर प्रदेश, भारत
जन्म का नाम संजना गांधी[2]
राजनीतिक दल बदावरा श्रमिक रायतारा कांग्रेस
अन्य राजनीतिक
संबद्धताऐं
जनता दल (सेकुलर) (2012)
  • कर्नाटक जनता पक्ष
    (2012–13)
व्यवसाय
  • अभिनेत्री
  • निर्माता

इन्हें कन्नड़ फिल्म उद्योग में 'माले हुदुगी' नाम से इन्हें पहचाना जाता है।

निजी जीवन संपादित करें

इनका जन्म मेरठ में 7 अक्टूबर 1983 को एक पारंपरिक पंजाबी परिवार में हुआ था। इनके पिता, पवन गांधी पेशे से एक व्यापारी हैं, और माँ गृहिणी हैं। इनकी पढ़ाई मेरठ के सोफिया कान्वेंट और दीवान पब्लिक स्कूल में हुई थी। इनकी दो छोटी बहनें हैं, जिसमें से एक, राधिका गांधी हैं, जो इन्हीं की तरह कन्नड़ फिल्मों में अभिनेत्री का काम करती हैं। वहीं दूसरी छोटी बहन, सुहानी गांधी हैं, जो टेनिस खिलाड़ी हैं।[6][7]

इन्होंने नवम्बर 2012 को सगाई की थी, पर महीने भर के अंदर ही रिश्ता खत्म कर दिया।[8]

करियर संपादित करें

शुरुआत संपादित करें

इन्होंने अपने करियर की शुरुआत टीवी धारावाहिक ज़मीन से आसमान तक से शुरू की, जिसका निर्देशन अरुणा ईरानी ने किया था। इन्होंने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत बंगाली भाषा में बनी फिल्म तोमके सलाम नाम की फिल्म से शुरू की थी। इस फिल्म में काम करते समय इनकी उम्र मात्र 19 साल की थी। ये फिल्म 2005 में प्रदर्शित हुआ। इस फिल्म में काम करने के बाद ये दक्षिण भारतीय फिल्म उद्योग की ओर बढ़ीं और तमिल भाषा में बनी फिल्म कोक्की में काम किया। इस फिल्म को मध्यम समीक्षा मिली, पर बॉक्स ऑफिस में सफल घोषित हो गई।[6]

सन्दर्भ संपादित करें

  1. "संग्रहीत प्रति". मूल से 22 सितंबर 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 30 मार्च 2019.
  2. "Sanjana rechristened as Pooja Gandhi". Indiaglitz. 10 April 2007. मूल से 31 मार्च 2019 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 31 मार्च 2019.
  3. "Gandhi is one of the highest paid actresses". www.sify.com. मूल से 2 अप्रैल 2019 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 31 मार्च 2019.
  4. "Raining troubles for male girl". www.deccanchronicle.com. मूल से 31 मार्च 2019 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 31 मार्च 2019.
  5. "Yeddyurappa ropes in Kannada filmstars to add to KJP's populist appeal". indiatoday. मूल से 19 अक्तूबर 2017 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 31 मार्च 2019.
  6. "Mischievous to spiritual with movies in between". Times of India. 10 January 2011. मूल से 4 नवंबर 2012 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 10 January 2011.
  7. "mypoojagandhi.com". mypoojagandhi.com. मूल से 7 January 2012 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 7 August 2012.
  8. "Actor Pooja Gandhi breaks up with fiance". 19 December 2012. मूल से 24 सितंबर 2015 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 30 October 2015.

बाहरी कड़ियाँ संपादित करें