पृथ्वी साव

भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी (जन्म: 1999)
(पृथ्वी शॉ से अनुप्रेषित)

पृथ्वी साव या पृथ्वी शॉ (जन्म 9 नवंबर 1999) भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी और भारतीय अंडर-१९ क्रिकेट टीम के [1] कप्तान हैं जो मुंबई में मध्य आय समूह (एमआईजी) क्रिकेट क्लब के लिए खेलते हैं और रिजवी स्प्रिंगफील्ड हाई स्कूल के कप्तान भी हैं। नवंबर 2013 में उन्होंने 1901 के बाद किसी भी संगठित रूप से किसी भी बल्लेबाज के ओर से एलीट डिवीजन मैच में 546 रन बनाये थे, लेकिन बाद में इनका रिकॉर्ड प्रणव धनवाड़े ने तोड़ दिया हैं।[2] इन्होंने अपनी कप्तानी में भारतीय अंडर-१९ क्रिकेट टीम को २०१७-१८ अंडर-१९ क्रिकेट विश्व कप जिताया है। पृथ्वी साव को वेस्टइंडीज के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज में मौका दिया गया और पहले ही मैच की पहली पारी में ९९ गेंदों पर अपना शतक पूरा किया और भारतीय टीम के १५वें ऐसे बल्लेबाज बने जिन्होंने पदार्पण टेस्ट में शतक बनाया। इन्होंने १३४ रनों की पारी खेली और मैन ऑफ़ द मैच का पुरस्कार भी प्राप्त किया।[3]

पृथ्वी साव
व्यक्तिगत जानकारी
पूरा नाम पृथ्वी पंकज शॉ
जन्म 9 नवम्बर 1999 (1999-11-09) (आयु 25)
उपनाम पृथ्वी
कद 5 फीट 5 इंच (1.65 मी॰)
बल्लेबाजी की शैली दाहिने हाथ से
गेंदबाजी की शैली राइट आर्म ऑफ़ स्पिन
घरेलू टीम की जानकारी
वर्षटीम
2016/17-वर्तमान मुम्बई
2018-वर्तमान दिल्ली कैपिटल्स
कैरियर के आँकड़े
प्रतियोगिता प्रथम श्रेणी लिस्ट ए
मैच 10 15
रन बनाये 1012 500
औसत बल्लेबाजी 56.22 33.33
शतक/अर्धशतक 5/4 1/3
उच्च स्कोर 154 132
गेंदे की
विकेट 0 0
औसत गेंदबाजी
एक पारी में ५ विकेट
मैच में १० विकेट
श्रेष्ठ गेंदबाजी
कैच/स्टम्प -
स्रोत : ईएसपीएन क्रिकइन्फो, २० मई २०१८

ये एक दाएं हाथ के बल्लेबाज और दाएं हाथ के ही ऑफ स्पिन गेंदबाज हैं, जिनकी क्षमता एक ऑलराउंडर की भी मान सकते हैं। इनकी सचिन तेंदुलकर के साथ लगातार तुलना की जाती रही है। साव को अब पूर्व रूप से अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट के लिए पूरा दर्जा दिया गया है। [4]

साव ने एसजी के साथ ३६ लाख रुपये का सौदा अर्जित किया है, जो कि सुनील गावस्कर , राहुल द्रविड़ और वीरेंद्र सहवाग जैसे दिग्गजों ने भी समर्थन किया है।[5] इनकी कप्तानी में भारतीय अंडर-१९ क्रिकेट टीम ने २०१८ अंडर-१९ क्रिकेट विश्व कप जीता है और साथ ही ये सबसे कम उम्र के विश्व कप जीताने वाले कप्तान भी बन गए है।

पृथ्वी शॉ डेब्यू टेस्ट में शतक लगाने वाले भारत के सबसे युवा बल्लेबाज हैं | पृथ्वी ने 99 गेंदों में अपना पहला टेस्ट शतक लगाया है | इसके अलावा पृथ्वी डेब्यू मैच में सबसे तेज शतक जड़ने वाले तीसरे बल्लेबाज बन गए हैं[6] | इसके अलावा पृथ्वी शॉ न्यूजीलैंड की धरती पर टेस्ट मैचों में अर्धशतक जड़ने वाले भारत के दूसरे सबसे युवा खिलाड़ी भी बन गए हैं[7] |

घरेलू क्रिकेट कैरियर

संपादित करें

घरेलू क्रिकेट में इन्होंने प्रथम श्रेणी क्रिकेट में मुंबई के लिए इन्होंने पहली बार कोई मैच साल २०१७ में १ से ५ जनवरी को राजकोट में खेला था [8]जिसमें इनके सामने तमिलनाडु की टीम थी। इस मुकाबले में उन्होंने पहली पारी में 4 रन बनाये तो दूसरी पारी में १२० रनों की पारी खेली थी।[9]

शॉ ने लिस्ट ए क्रिकेट की शुरुआत भी उसी साल विजय हजारे ट्रॉफी में २५ फरवरी को गुजरात के खिलाफ की थी लेकिन पहले मैच में इन्होंने महज १० रन ही बनाए थे।[10]

इन्होंने अपने लिस्ट ए क्रिकेट में लेस्टरशायर के खिलाफ मैच में अच्छी बल्लेबाजी करते हुए अपना पहला शतक बनाया। इस मैच में भारत 'ए' टीम ने जहाँ ४५८ रन बनाये तो पृथ्वी शॉ ने १३२ रनों की पारी खेली।

2021 में पृथ्वी शॉ ने एक नया कीर्तिमान बनाया था, वह विजय हजारे ट्रॉफी में 800 रन बनाने वाले पहले क्रिकेटर बन गए हैं | शॉ ने 21 साल की उम्र में ये कारनामा किया हैं | पृथ्वी शॉ ने टूर्नामेंट में 165.40 की औसत से 827 रन बनाए. उनका स्ट्राइक रेट 138.29 का रहा[11] |

इंडियन प्रीमियर लीग

संपादित करें

पृथ्वी साव को २०१८ इंडियन प्रीमियर लीग की नीलामी में दिल्ली डेयरडेविल्स फ्रेंचाइजी ने १ करोड़ २० लाख में खरीदा था और इन्होंने अपने दूसरे ही मैच में संयुक्त रूप से सबसे कम १८ साल १६९ दिनों की आयु में आईपीएल में अर्धशतक बनाया है। इससे पहले इतनी ही आयु में संजु सैमसन ने अर्धशतक बनाया था। [12]

2022 आईपीएल सीजन के लिए दिल्ली कैपिटल्स ने पृथ्वी शॉ को मेगा ऑक्शन से पहले 7.50 करोड़ रुपये देकर रिटेन किया हैं[13] | आईपीएल 2022 की बात करें तो पृथ्वी शॉ ने 10 मैच में 283 रन बनाए हैं, इस दौरान पृथ्वी का बल्लेबाजी औसत 30 के करीब का रहा है[14] |Bihar ka gaurav

  1. एनडीटीवी. "पृथ्वी शॉ : जब सिर्फ 14 साल की उम्र में मिला 36 लाख का करार..जानिए 5 अहम बातें". Archived from the original on 17 जनवरी 2018. Retrieved 16 जनवरी 2018.
  2. फर्स्ट पोस्ट. "अंडर19 वर्ल्ड कप 2018, भारत-पापुआ न्यू गिनी: अनुकूल और पृथ्वी के दम पर दस विकेट से जीता भारत". Archived from the original on 16 जनवरी 2018. Retrieved 16 जनवरी 2018.
  3. "Prithvi Shaw debut ton headlines India's dominance". Sportzwiki. 4 अक्टूबर 2018. Archived from the original on 8 अक्तूबर 2018. Retrieved 8 अक्टूबर 2018. {{cite web}}: Check date values in: |archive-date= (help)
  4. एनडीटीवी. "IND vs AUS U-19 WC: पृथ्वी शॉ ने खेली कप्तानी पारी, भारत ने ऑस्ट्रेलिया को दिया 329 का लक्ष्य". Archived from the original on 17 जनवरी 2018. Retrieved 16 जनवरी 2018.
  5. एनडीटीवी स्पोर्ट्स. "Record-Breaking Teen Sensation Prithvi Shaw Bags Rs 36-Lakh Deal". Archived from the original on 18 अगस्त 2017. Retrieved 16 जनवरी 2018.
  6. "पृथ्वी शॉ ने डेब्यू में पूरी की शतकों की 'हैट्रिक', बनाए कई रिकॉर्ड". आज तक (in hindi). 2018-10-04. Retrieved 2022-06-14.{{cite web}}: CS1 maint: unrecognized language (link)
  7. "पृथ्वी शॉ ने न्यूजीलैंड में ठोका अर्धशतक, सचिन के बाद ऐसा करने वाले दूसरे युवा भारतीय". आज तक (in hindi). Retrieved 2022-06-14.{{cite web}}: CS1 maint: unrecognized language (link)
  8. ईएसपीएन क्रिकइन्फो. "1st Semi-final, Ranji Trophy at Rajkot, Jan 1-5 2017". Archived from the original on 8 मई 2018. Retrieved 8 मई 2018.
  9. "Ranji Trophy 2017-18: Superstar Prithvi Shaw Smashes Yet another Hundred for Mumbai". Archived from the original on 8 मई 2018. Retrieved 8 मई 2018.
  10. ईएसपीएन क्रिकइन्फो. "Group C, Vijay Hazare Trophy at Chennai, Feb 25 2017". Archived from the original on 8 मई 2018. Retrieved 8 मई 2018.
  11. "पृथ्वी शॉ ने रचा इतिहास, विजय हजारे ट्रॉफी में 800 रन बनाने वाले पहले क्रिकेटर". आज तक (in hindi). 2021-03-14. Retrieved 2022-06-14.{{cite web}}: CS1 maint: unrecognized language (link)
  12. हिन्दुस्तान टाइम्स. "Prithvi Shaw, Delhi Daredevils opener, matches Sanju Samson's IPL record". Archived from the original on 9 मई 2018. Retrieved 8 मई 2018.
  13. "Prithvi Shaw IPL 2022: सामने खड़े देखते रहे डेविड वॉर्नर, लखनऊ सुपर जायंट्स पर टूट पड़े पृथ्वी शॉ, जड़े 9 चौके". आज तक (in hindi). 2022-04-07. Retrieved 2022-06-14.{{cite web}}: CS1 maint: unrecognized language (link)
  14. "Prithvi Shaw Team India: पृथ्वी शॉ क्यों हुए नज़रअंदाज़? ना टी-20 टीम में जगह, टेस्ट से भी कटा पत्ता". आज तक (in hindi). Retrieved 2022-06-14.{{cite web}}: CS1 maint: unrecognized language (link)