पेंचकस
पेंचकस (screwdriver) वह औजार है जिसकी सहायता से पेंच (स्क्रू) घुसाये या कसे (टाइट किये) जाते हैं। पेंचकस में एक शीर्ष या अग्र होता है जो बलाघूर्ण लगा कर पेंच को घुमाता या कसता है | आमतौर पर एक हस्त पेंचकस का एक बेलनाकार हत्था होता है, जिसका आकार और माप हाथ से पकड़ने हेतु उपयुक्त हो | साथ ही एक अक्षीय कूपक (shaft) हत्थे से जुड़ा होता है, जिसका शीर्ष किसी विशेष पेंच के ही उपयुक्त होता है | हत्था और कूपक पेंचकस को सहारा देते हैं और घुमाते समय बलाघूर्ण प्रदान करते हैं | पेंचकस विभिन्न आकारों में बनाये जाते हैं एवं इसके शीर्ष को हाथ से, विद्युत मोटर से या किसी अन्य मोटर की सहायता से घुमाया जा सकता है |



इतिहास संपादित करें
सबसे पुराने पेंचकस जिनका लिखित प्रमाण मौजूद है, उन्हें यूरोप में मध्ययुग में उपयोग किया जाता था | ऐसा प्रतीत होता है कि इनका आविष्कार जर्मनी या फ्रांस में १५वीं शताब्दी में हुआ था | पेंचकस पूरी तरह से पेंचों पर निर्भर हैं और कुछ उन्नति के बाद ही पेंचों का उत्पादन सरल हुआ और यह प्रसिद्ध होकर बड़े पैमाने पर उपयोग किये जाने लगे | प्रसिद्धि में बढोत्तरी के साथ ही पेंचकस विविधतापूर्ण एवं परिष्कृत होते चले गए | पेंचों की परिशुद्धता में वृद्धि ने, दक्षता और मानकीकरण के माध्यम से पेंचकसों के उत्पादन में वृद्धि की |
प्रकार संपादित करें
- साधारण फ्लैट पेचकस (Simple Screwdriver)
- आफसेट पेचकस (Offset Screwdriver)
- रैचिट पेचकस (Ratchet Screwdriver)
- फिलिप्स पेचकस (Philips Screwdriver)
पेंचकस types | |
---|---|
Slot (regular) | |
Phillips PH | |
Pozidriv (SupaDriv) PZ | |
Square | |
Robertson (square) | |
Hex | |
Hex socket (Allen) | |
Security hex socket (pin-in-hex-socket) | |
Torx T & TX | |
Security Torx TR | |
Tri-Wing | |
Torq-set | |
Spanner head (Snake-eye) | |
Double-square | |
Triple square XZN | |
Polydrive | |
One-way | |
Spline drive | |
Double hex | |
Bristol | |
Pentalobular | |
बाहरी कड़ियाँ संपादित करें
- Phillips Head Screwdriver
विकिमीडिया कॉमन्स पर Screwdrivers से सम्बन्धित मीडिया है। |