पेंटाला हरिकृष्णा

भारतीय शतरंज खिलाड़ी

पेंटाला हरिकृष्णा (जन्म 10 मई 1986) एक भारतीय शतरंज खिलाड़ी है। वह 12 सितंबर 2001 को भारत से सबसे कम उम्र के ग्रैंडमास्टर बने, जो अब गुकेश डी के पास है। वह 2001 में कॉमनवेल्थ चैंपियन, 2004 में विश्व जूनियर चैंपियन और 2011 में एशियाई व्यक्तिगत चैंपियन थे।

पेंटाला हरिकृष्णा

२०१६ की शतरंज ओलंपियाड में पेंटाला हरिकृष्णा।
देश भारत
जन्म 10 मई 1986 (1986-05-10) (आयु 37)
गुंटूर, आन्ध्र प्रदेश, भारत
खिताब ग्रैंडमास्टर (2001)
फाइड रेटिंग 2696 (अप्रैल 2024)
शीर्ष रेटिंग 2770 (दिसंबर 2016)
पदक रिकॉर्ड
 भारत के प्रत्याशी
एशियाई खेल
स्वर्ण पदक - प्रथम स्थान 2006 दोहा मिश्रित टीम
कांस्य पदक - तीसरा स्थान 2010 गुअन्ग्ज़्हौ पुरुष टीम

पेंटाला ने 2012 में टाटा स्टील समूह B और 2013 में बील म टी ओ मास्टर्स टूर्नामेंट ओपन इवेंट जीता। उन्होंने 2000 से 2012 तक सात शतरंज ओलंपियाड में भारत का प्रतिनिधित्व किया और 2010 में विश्व टीम शतरंज चैंपियनशिप में कांस्य जीता। एशियन टीम चैंपियनशिप में, पेंटाला ने एक बार टीम स्वर्ण, दो बार टीम रजत और एक बार व्यक्तिगत कांस्य जीता।

फरवरी 2013 में, पेंटाला की फिडे रेटिंग पहली बार 2700 पास हुई। उन्होंने नवंबर 2016 में 2768 की फिडे रेटिंग के साथ दुनिया के शीर्ष दस खिलाड़ियों में प्रवेश किया।

प्रारंभिक जीवन संपादित करें

पेंटाला हरिकृष्णा का जन्म गुंटूर, आन्ध्र प्रदेश, भारत में हुआ था।

शतरंज का करियर संपादित करें

जूनियर संपादित करें

पेंटाला भारतीय अंडर-08 (1993), अंडर -10 (1995), अंडर -14 (1999), अंडर -15 (1998) और अंडर -18 (1998) खिताब जीतने वाले एक बेहद सफल जूनियर खिलाड़ी थे। उन्होंने 1999 में राष्ट्रमंडल शतरंज चैंपियनशिप में अंडर 18 का पुरस्कार जीता। [1] उन्होंने 1996 में विश्व अंडर -10 चैम्पियनशिप जीती।

उनकी प्रगति ऐसी थी कि, 14 साल 5 महीने की उम्र में, वह 2000 शतरंज ओलंपियाड के लिए भारतीय टीम में शामिल हुए, 11 में से 6.5 पॉइंट्स हासिल किए और अपना पहला ग्रैंडमास्टर मान अर्जित किया। जल्द ही दूसरा और तीसरा मान कोरस ग्रुप बी में ठोस 6.5 / 13 के परिणाम के साथ पांचवां स्थान प्राप्त किआ और 7/11 के साथ एशियाई व्यक्तिगत चैम्पियनशिप में सातवां स्थान साझा किया। [2][3]

सीनियर संपादित करें

 
Pentala Harikrishna at 37th Chess Olympiad, Turin, Italy

जुलाई 2002 और जनवरी 2003 के बीच उन्हें 29 रेटिंग अंकों की लागत वाले कमजोर परिणामों की एक श्रृंखला के बावजूद पेंटाला ने अगले रेटिंग अवधि के साथ हेस्टिंग्स में तीसरे स्थान और मुंबई में राष्ट्रीय "ए" चैम्पियनशिप में दूसरे स्थान के साथ लगभग अंकों सभी को वापस पा लिया। पेंटाला का फॉर्म जारी रहा, उन्होंने पार्श्वनाथ ओपन में सातवें स्थान हासिल किया, टाटा ओपन में पांचवां,  ढाका में आयोजित एशियन जोनल 3.1 बी टूर्नामेंट में दूसरा, और गिब्टेलकॉम मास्टर्स में तीसरा स्थान प्राप्त किआ। [4][5] जनवरी 2003 और अक्टूबर 2005 की रेटिंग सूचियों के बीच, पेंटाला ने 2539 से 2673 तक लगातार वृद्धि का अनुभव किया, जो जुलाई 2004 में 2600 तक पहुंच गया।

ऐसी सफलताओं ने 2005 के शुरुआती दौर में बरमूडा जैसी मजबूत प्रतियोगिताओं का निमंत्रण दिया, जहां आठवें दौर में बोरिस गेलफैंड से हारने के बावजूद, दो आखिरी राउंड में जीत ने उन्हें पहले स्थान के लिए टाई करने में सक्षम बनाया। [6]. पेंटाला ने अपने खेल को बेहतर बनाने के लिए विश्वनाथन आनंद के पूर्व कोच एलिसबार उबिलावा के साथ हाथ मिलाया। [7] फिर उन्होंने 8.5 / 11 अंको के साथ सैनजिन होटल कप जीता, बाकियों से कम से कम एक अंक आगे। [8][9]

दिसंबर के शतरंज वर्ल्ड कप 2005 के तीसरे दौर में अलेक्सई ड्रीव के खिलाफ 2.5-1.5 से बाहर होने से पहले पेंटाला ने यू शोटेंग को 3-1 और जियोवानी वेस्कोवी को 4-2 से हराया था। [10]

पेंटाला ने 2007 के बाद कम टूर्नामेंट्स खेले लेकिन 2008 कोरस ग्रुप B में वे 7.5 / 13 के साथ चौथे स्थान पर रहे। [11] जनवरी 2013 में टाटा स्टील ग्रुप ए में अपनी पहली उपस्थिति बनाते हुए पेंटाला 6.5 / 13 के साथ सातवें स्थान पर रहे और इसी के साथ पहली बार 2700 भी पहुंचे। [12] पिछले सात शतरंज ओलंपियाड में भारतीय टीम के लिए खेलने के बावजूद उन्होंने 2014 के संस्करण में भाग नहीं लिया, और इसके बजाय उन्होंने तुर्की लीग में हिस्सा लिया। [13]

उन्होंने फरवरी-मार्च 2016 में चीन में आयोजित आई एम एस ए एलीट माइंड गेम्स में भाग लिया|[14] वहा उन्होंने 113 रेटिंग अंक पाए और ब्लिट्ज में करियर की सर्वश्रेष्ठ 2774 रेटिंग हासिल की।

व्यक्तिगत जीवन संपादित करें

उन्होंने 2018 में सर्बियाई नदेज़दा स्टोज़ानोविक से शादी की। [उद्धरण चाहिए]

सन्दर्भ संपादित करें

  1. "Atanu Lahiri wins C'wealth chess title". The Tribune. India. 1999-04-27. अभिगमन तिथि 5 February 2016.
  2. "The Week in Chess 325". Mark Crowther. 29 January 2001. अभिगमन तिथि 10 February 2016.
  3. "The Week in Chess 354". Mark Crowther. 20 August 2001. अभिगमन तिथि 10 February 2016.
  4. "Harikrishna, P January 2004". FIDE. अभिगमन तिथि 11 February 2016.
  5. "The Week in Chess 483". The Week in Chess. Mark Crowther. अभिगमन तिथि 11 February 2016.
  6. "The Week in Chess 536". The Week in Chess. Mark Crowther. अभिगमन तिथि 11 February 2016.
  7. "The Hindu : Sport / Chess : Harikrishna to train with Ubilava from June 4". www.thehindu.com. मूल से 22 अप्रैल 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2016-02-13.
  8. "The Week in Chess 550". The Week in Chess. Mark Crowther. अभिगमन तिथि 11 February 2016.
  9. "The Week in Chess 559". The Week in Chess. Mark Crowther. अभिगमन तिथि 11 February 2016.
  10. "The Week in Chess 582". The Week in Chess. Mark Crowther. अभिगमन तिथि 11 February 2016.
  11. "Wijk R13: Aronian, Carlsen win Wijk aan Zee 2008". Chess News (अंग्रेज़ी में). 2008-01-27. अभिगमन तिथि 2016-02-13.
  12. "Tata R13: Karjakin, Wang score, Carlsen wins Wijk by 1½  points". Chess News (अंग्रेज़ी में). 2013-01-27. अभिगमन तिथि 2016-02-17.
  13. "India's top players have little respect for Chess Olympiad (News Analysis)". अभिगमन तिथि 2016-02-17.
  14. "IMSA Elite Mind Games: Speed Chess In China". Chess.com (अंग्रेज़ी में). अभिगमन तिथि 2016-03-05.

बाहरी कड़ियाँ संपादित करें