पेड्रो सांचेज
पेड्रो सांचेज (जन्म: 29 फरवरी 1972), स्पेन के प्रधानमंत्री हैं।
माननीय पेड्रो सांचेज | |
---|---|
![]() | |
स्पेन के प्रधानमंत्री
| |
पदस्थ | |
कार्यालय ग्रहण 2 जून 2018 | |
राजा | फेलिप VI |
सहायक | कारमेन कैल्वो |
पूर्वा धिकारी | मारियानो राजॉय |
जन्म | 29 फ़रवरी 1972 मैड्रिड, स्पेन |
जन्म का नाम | पेड्रो सांचेज़ पेरेज़-कास्टेज़न |
इस पद पर उन्होंने मारियानो राजॉय का स्थान लिया है। वे स्पेन की सोशलिस्ट पार्टी के प्रमुख हैं और बिना बाइबल के शपथ लेने वाले पहले प्रधानमंत्री हैं। वे एक अर्थशास्त्री और बास्केटबॉल खिलाड़ी भी रहे हैं। वे 2014 में स्पेनिश सोशलिस्ट पार्टी के प्रमुख बने। इससे पहले वे राजनीति में नहीं थे। सोशलिस्ट पार्टी में जुड़ने से पहले वे मैड्रिड सिटी काउंसिल में काउंसलर के तौर पर काम करते थे। उन्होंने अपनी पार्टी को एक करने और समाजवादियों को वापस सत्ता में लाने के वादे के साथ चुनाव जीता। कहा जा रहा है कि सांचेज ने क्राउडफंडिंग के जरिये समाजवादियों के लिए वोट जुटाए।[1]
उन्होने अपनी पढ़ाई कैमिलो जॉस सेला यूनिवर्सिटी से की।[2]
संदर्भ संपादित करें
- ↑ [ https://navbharattimes.indiatimes.com/world/rest-of-europe/pedro-sanchez-takes-oath-as-spain-pm/articleshow/64427738.cms Archived 2018-06-23 at the Wayback Machine स्पेनः भ्रष्टाचार के आरोपों पर मारियानो ने छोड़ा पद, पेड्रो सांचेज बने नए पीएम] (नवभारत टाइम्स)
- ↑ पेड्रो सांचेज ने स्पेन के प्रधानमंत्री पद की ली शपथ, बिना 'बाइबल' के शपथ ले रचा इतिहास Archived 2018-06-23 at the Wayback Machine(जागरण)