प्यार तूने क्या किया (धारावाहिक)
प्यार तूने क्या किया एक भारतीय हिन्दी धारावाहिक है, जिसका प्रसारण ज़िंग पर 23 मई 2014 से शुरू हुआ। इसके बाद यह कई सीज़न के रूप में भी प्रसारित हो चुका है। इसमें हर एपिसोड में अलग अलग होस्ट अलग अलग लोगों की प्रेम कहानी बताते हुए दिखाई देते हैं। जिसमें दिखाया जाता है कि प्यार ने उनकी जिंदगी को कितना बदल दिया है। इसके शीर्षक गाने को ज़ुबिन नौटियाल ने गाया है।[1][2]
प्यार तूने क्या किया | |
---|---|
लेखक | संजीव झा कोयल चौधरी |
निर्देशक | हेमंत एन. मिश्रा |
मूल देश | भारत |
मूल भाषा(एँ) | हिन्दी |
सीजन की सं. | 12 |
एपिसोड की सं. | 229 |
उत्पादन | |
निर्माता | विकास गुप्ता |
प्रसारण अवधि | 60 मिनट |
उत्पादन कंपनी | लॉस्ट बॉय प्रॉडक्शन |
मूल प्रसारण | |
नेटवर्क | ज़िंग |
प्रसारण | 23 मई 2014 वर्तमान | –
निर्माण
संपादित करेंरूपरेखा
संपादित करेंइस शो में हर एपिसोड में एक या दो होस्ट होते हैं, जो दर्शकों को किसी नई प्रेम कहानी के बारे में बताते हैं। हर एपिसोड की प्रेम कहानी उसी एपिसोड में खत्म हो जाती है और उसके बाद उसके अगले एपिसोड में एक पूरी तरह नई प्रेम कहानी दिखाई जाती है। कहानी के बीच बीच में भी होस्ट द्वारा कहानी के बारे में उनकी सोच और उस कहानी में क्या चल रहा है, इस बारे में बताया जाता है। कहानी का अंत आम तौर पर सुखद होता है, पर कुछ एपिसोड में दर्दनाक अंत को भी दिखाया गया है।
सन्दर्भ
संपादित करें- ↑ "'Pyaar Tune Kya Kiya' returns with season 12 on Zing". Indian Television Dot Com. 14 August 2021. Archived from the original on 29 मई 2022. Retrieved 22 जुलाई 2022.
- ↑ "Zing All Geared Up To Launch Pyaar Tune Kya Kiya Season 3". The Times of India. Retrieved 23 October 2015.