प्रणव धनावड़े

भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी

प्रणव धनावड़े, मुम्बई, महाराष्ट्र में रहने वाले एक भारतीय क्रिकेटर हैं। जनवरी २०१६ में वे एक आधिकारिक तौर पर मान्यता प्राप्त मैच में एक पारी में १,००० से अधिक रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बने। के.सी. गांधी स्कूल की तरफ से उन्होंने केवल ३२७ गेंदों में अविजित १००९ रन बनाये। [1]ऐसा करके धनवाड़े ने एक ब्रिटिश स्कूली छात्र ए. ई. जे. कॉलिंस द्वारा बनाये ११६ वर्ष पुराने अविजित ६२८ रन के रिकॉर्ड को तोड़ दिया।

प्रणव धनावड़े
व्यक्तिगत जानकारी
पूरा नाम प्रणव प्रशांत धनावड़े
जन्म कल्याण, महाराष्ट्र, भारत
बल्लेबाजी की शैली दाहिने हाथ से
भूमिका बल्लेबाज
स्रोत : क्रिकइन्फो

के.सी. गांधी हायर सेकेंडरी स्कूल की तरफ से खेल रहे १५ साल के धनवाड़े ने मुंबई क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित भंडारी कप अंतरस्कूल टूर्नामेंट में आर्य गुरूकुल के खिलाफ केवल ३२७ गेंदों पर यह स्कोर बनाया और उनका स्ट्राइक रेट ३१२.३८ रहा।

प्रणव के पिता का नाम प्रशांत धनावड़े है। वे मुंबई में रिक्शा चलाने का कार्य करते हैं।

सन्दर्भ संपादित करें

  1. "323 गेंदों पर 129 चौके और 59 छक्के के साथ 1009 रन बनाकर प्रणव ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड!". एबीपी न्यूज. 5 जनवरी 2016. मूल से 9 अप्रैल 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 26 जनवरी 2019.