प्रणाली राठौड़ (जन्म: 15 अक्टूबर 1996) भारतीय अभिनेत्री हैं जो मुख्य रूप से हिन्दी टेलीविजन में काम करती हैं। इनको बैरिस्टर बाबू में सौदामिनी भौमिक, क्यूं उत्थे दिल छोड़ आए में राधा साहनी और ये रिश्ता क्या कहलाता है में अक्षरा गोयनका बिड़ला के किरदार के लिए जाना जाता है।[1]

प्रणाली राठौड़

2020 में प्रणाली राठौड़
जन्म 15 अक्टूबर 1996 (1996-10-15) (आयु 27)
महाराष्ट्र, भारत
पेशा अभिनेत्री
कार्यकाल 2018–वर्तमान
प्रसिद्धि का कारण बैरिस्टर बाबू
क्यूं उत्थे दिल छोड़ आए
ये रिश्ता क्या कहलाता है

प्रारंभिक जीवन संपादित करें

प्रणाली का जन्म 15 अक्टूबर 1996 को हुआ था और उनका पालन-पोषण मुंबई में हुआ।[2]

करियर संपादित करें

प्रणाली ने 2018 में प्यार पहली बार के साथ अभिनय करियर की शुरुआत की। उन्होंने शो के पहले एपिसोड में सान्वी का किरदार निभाया था। 2019 में, उन्होंने जात ना पूछो प्रेम की में किंशुक वैद्य के साथ सुमन पांडे की भूमिका निभाई। इससे उन्होंने धारावाहिकों में काम करना शुरू किया। इसके बाद उन्होंने 2020 में बैरिस्टर बाबू में सौदामिनी भौमिक के किरदार को निभाया। इसमें उनके साथ प्रविष्ट मिश्रा और जेसन शाह ने भी काम किया।

2021 में, उन्होंने यश टोंक के साथ क्यूँ उत्थे दिल छोड़ आए में राधा साहनी को चित्रित किया। अक्टूबर 2021 से, प्रणाली ये रिश्ता क्या कहलाता है में हर्षद चोपड़ा के साथ अक्षरा गोयनका बिड़ला का किरदार निभाती नज़र आ रही हैं।[3] यह धारावाहिक उनके करियर में एक महत्वपूर्ण मोड़ साबित हुआ है।[4] 2022 में, प्रणाली ने रविवार विद स्टार परिवार गेम शो में अक्षरा गोयनका बिड़ला के रूप में भाग लिया ।

सन्दर्भ संपादित करें

  1. "करोड़पति हैं 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की अक्षरा, छोटी सी उम्र में कमा ली इतनी दौलत". एबीपी न्यूज़. 10 अप्रैल 2023. अभिगमन तिथि 4 जून 2023.
  2. "ये रिश्ता के कास्ट का इन शहरों से है कनेक्शन". एबीपी न्यूज़. अभिगमन तिथि 4 जून 2023.
  3. "टीवी की इस हसीना ने मारी रोहित शेट्टी के शो Khatron Ke Khiladi 13 को लात! कहा- मेरे पास रियलिटी शो..." प्रभात खबर. 29 मई 2023. अभिगमन तिथि 4 जून 2023.
  4. तिवारी, हिमांशी (4 जून 2023). "Yeh Rishta Kya Kehlata Hai फेम प्रणाली राठौड़ के शो छोड़ने के पहले ही एक्ट्रेस की चमकी किस्मत, परिवार को दिया इतना महंगा गिफ्ट". इण्डिया टीवी. अभिगमन तिथि 4 जून 2023.

बाहरी कड़ियाँ संपादित करें