प्रमोद सावंत एक भारतीय राजनीतिज्ञ एवं वर्तमान मे गोवा के मुख्यमंत्री हैं।[1][2] सावंत गोवा के सैंकलिम विधान सभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं।[3][4] वे भारतीय जनता पार्टी के सदस्य और[5]पेशे से वे मूलतः आयुर्वेदिक चिकित्सक हैं।[6] प्रमोद सावंत गोवा के 13वें मुख्यमंत्री हैं। मनोहर पर्रीकर के निधन के बाद मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने से पहले वो गोवा विधानसभा के अध्यक्ष के रूप में कार्यरत थे।

प्रमोद सावंत

पदस्थ
कार्यालय ग्रहण 
19 मार्च 2019
राज्यपाल मृदुला सिन्हा
पूर्वा धिकारी मनोहर पर्रीकर

गोवा विधान सभा के अध्यक्ष
पद बहाल
22 मार्च 2017 – 19 मार्च 2019

जन्म 24 अप्रैल 1973 (1973-04-24) (आयु 50)
राष्ट्रीयता भारतीय
राजनीतिक दल भारतीय जनता पार्टी
जीवन संगी सुलक्षना सावंत

जीवनी संपादित करें

सावंत का जन्म 24 अप्रैल 1973 को पांडुरंग और पद्मिनी सावंत के घर हुआ था।उन्होंने कोल्हापुर में गंगा एजुकेशन सोसाइटी के आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज से आयुर्वेद, मेडिसिन और सर्जरी में स्नातक की डिग्री प्राप्त की और पुणे में तिलक महाराष्ट्र विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ सोशल वर्क की स्नातकोत्तर डिग्री ली।[7]

राजनैतिक करियर संपादित करें

सावंत ने अपने चुनावी करियर की शुरुआत भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर पीले निर्वाचन क्षेत्र से 2008 का उपचुनाव लड़कर की, जिसमें उन्हें हार मिली। उन्होंने सनकेलिम निर्वाचन क्षेत्र से 2012 का विधानसभा चुनाव लड़ा और जीत दर्ज की। उन्होंने कुछ समय के लिए भारतीय जनता पार्टी की गोवा इकाई के प्रवक्ता के रूप में भी काम किया। 2017 में, वो उसी निर्वाचन क्षेत्र से गोवा विधानसभा के लिए फिर से चुने गए। 22 मार्च 2017 को, उन्हें गोवा विधान सभा के अध्यक्ष के रूप में चुना गया था। मनोहर पर्रिकर के निधन के बाद गोवा के मुख्यमंत्री का पद रिक्त हो गया और इस पद के लिए सावंत को चुना गया। उन्होंने 19 मार्च 2019 को गोवा के 13वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। 2022 गोवा विधानसभा चुनाव के बाद, बीजेपी विधायक दल की बैठक में प्रमोद सावंत को ही गोवा के नए मुख्यमंत्री पर के लिए चुना गया है। केंद्रीय पर्यवेक्षक नरेंद्र सिंह तोमर ने विधायक दल की बैठक के बाद सावंत के नाम का ऐलान किया।[8]

इन्हें भी देखें संपादित करें

सन्दर्भ संपादित करें

  1. "प्रमोद सावंत बने गोवा के CM, 11 मंत्रियों के साथ ली शपथ". aajtak.intoday.in. अभिगमन तिथि 2019-03-19.
  2. "संग्रहीत प्रति". मूल से 26 अगस्त 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 19 मार्च 2019.
  3. "गोवा के नए मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत पेशे से हैं डॉक्टर, जानिये उनके बारे में सबकुछ". NDTVIndia. मूल से 12 मई 2019 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2019-03-19.
  4. "संग्रहीत प्रति". मूल से 26 अगस्त 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 19 मार्च 2019.
  5. "संग्रहीत प्रति". मूल से 24 जुलाई 2017 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 19 मार्च 2019.
  6. "संग्रहीत प्रति". मूल से 26 अगस्त 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 19 मार्च 2019.
  7. "Pramod Sawant Latest News, Updates in Hindi | प्रमोद सावंत के समाचार और अपडेट - AajTak". आज तक. अभिगमन तिथि 2022-05-12.
  8. "प्रमोद सावंत ही होंगे गोवा के नए मुख्यमंत्री, BJP विधायक दल की बैठक में चुने गए नेता". आज तक (hindi में). अभिगमन तिथि 2022-05-12.सीएस1 रखरखाव: नामालूम भाषा (link)