प्रदेश संख्या १ संपादित करें

प्रदेश संख्या १ नेपाल के सात प्रदेशों में से एक है। २० सितम्बर २०१५ को लागू हुए संविधान में नए सात प्रदेशों का प्रावधान है। इस प्रदेश का नामांकन प्रदेश संसद (विधान परिषद) द्वारा किया जाएगा। इसकी राजधानी कहाँ होगी यह भी प्रदेश संसद द्वारा निर्धारित किया जाएगा। इस प्रदेश के पूर्व में भारत का सिक्किम राज्य है तथा साथ में पश्चिम बंगाल का उत्तरी हिस्सा दार्जीलिंग सटा हुआ है। उत्तर में हिमालय के उस पार तिब्बत स्थित है रही तो दक्षिण में भारत का बिहार स्थित है।

मध्य-पश्चिमाञ्चल विकास क्षेत्र संपादित करें

 
रारा ताल, मुगू जिला

मध्य-पश्चिमाञ्चल विकास क्षेत्र नेपाल का एक प्रान्त है जो नेपाल के पाँच विकास क्षेत्रों में से एक विकास क्षेत्र है। यह नेपाल के मध्य-पश्चिम में स्थित है। इस के पूर्व में नेपाल का पश्चिमाञ्चल विकास क्षेत्र तथा पश्चिम में नेपाल का सुदूर-पश्चिमाञ्चल विकास क्षेत्र तथा उत्तर में चीन का तिब्बत तथा दक्षिण में भारत का उत्तर प्रदेश स्थित है। मध्य-पश्चिमाञ्चल विकास क्षेत्र का मुख्यालय बिरेन्द्रनगर में स्थित है। इस प्रान्त में ३ अञ्चल तथा १५ जिलें हैं।