प्रवेशद्वार:महाराष्ट्र/चयनित पर्यटन स्थल/पुरालेख 1

एलीफैंटा गुफाएं घारपुरी द्वीप क केन्द्र बिंदु हैं, जिन्हें कालांतर में पुर्तगालियों द्वारा पुनर्नामित कर एलीफैंटा गुफाएं या केव्स कर दिया गया था। यह मुंबई हार्बर के निकट अरब सागर में स्थित हैं। 1987 में, गुफाओं को युनेस्को विश्व धरोहर स्थल घोषित किया गया।यहां देशी और विदेशी पर्यटक भ्रमण पर आते रहते हैं। कई बार पर्यटकों की शिकायतें भी मिलीं हैं, कि वे इस महत्वपूर्ण सांस्कृतिक व ऐतिहासिक स्थल पर दुर्व्यवहार भी करते हैं। अधिकांश शिल्पों को पुर्तगालियों द्वारा नष्ट-भ्ह्रष्ट किया जा चुका है। ऐसा उन्होंने सत्रहवीं शताब्दी में अपनी निशानेबाजी के अभ्यास के दौरान किया था। पुर्तगालियों ने ही इस द्वीप को इसके पुराने नाम घारापुरी के स्थान पर वर्तमान नाम दिया। [पूरा पढ़ें]