प्रिडेटर्स (फ़िल्म)

(प्रिडेटर्स से अनुप्रेषित)

प्रिडेटर्स (अंग्रेजी; Predators) २०१० की अमेरिकी विज्ञान-फंतासी एवं एक्शन प्रधान, अंग्रेजी भाषा की फिल्म है, जिसे निम्रोद अंतेल ने निर्देशित किया है और पात्रों की भूमिका में अदाकार एड्रियन ब्राॅडी, टाॅफेर ग्रेस, एलिस ब्रागा, वाॅल्टन गाॅगिन्स, लाॅरेंस फिशबर्न, डैनी ट्रैजो, मेहर्शाला अली, आॅलेग ताकातेराॅव और लुईस ओज़ावा चेंग्शिन शामिल हैं। बतौर वितरक यह "20थ सेंचुरी फॉक्स" की पेशकश, 'प्रिडेटर फ्रेंचाइजी' का तीसरा संस्करण हैं, जो पिछली फिल्म प्रिडेटर (१९८७) और प्रिडेटर 2 (१९९०) का अगला भाग हैं, हाँलाकि इसी समान अन्य घटनाओं का संयोजन एलियन वर्सेस. प्रिडेटर (२००४) और एलियन वर्सेस. प्रिडेटर रिक़्विम (२००७) में देखा जा सकता हैं। फिल्म के अनुसार यह बिखरे हुए लोगों के समूह से एक राॅयस (एड्रियन ब्राॅडी) नाम के मेर्सेनरी (भाड़े का हत्यारा) के इर्द-गिर्द घुमती है जो एक अंजान जंगल में फंस जाता हैं, जिसमें कभी वे एक-दूसरे की हत्या करने साथ कुछ और अनचाहे लोगों का सामना करते हैं। जल्द ही उनको एहसास होता हैं कि वे एक अलग ही ग्रह के खूनी खेल में फंस चुके हैं, जिनमें एक परग्रही प्रजाति के दो भिन्न हत्यारे लड़ाकों के कबीले बीच संघर्ष मचा हैं, और अब किसी भी तरह उनको पृथ्वी लौटना हैं।

प्रिडटर्स

हिन्दी वीसीडी कवर
निर्देशक निमरॉड अंतल
लेखक एलेक्स लितवक
माइकल चिड़िया
निर्माता रॉबर्ट रॉड्रीग्वेज़
जॉन डेविस
एलिजाबेथ आवल्लन
अभिनेता एड्रियन ब्रॉडी
टोफेर अनुग्रह
एलिस ब्रागा
वाल्टन गोग्गिंस
लॉरेंस फिशबर्न
छायाकार ग्युला पड़ोस
संपादक दान ज़िम्मरमैन
संगीतकार जॉन दबने
निर्माण
कंपनियां
डेविस मनोरंजन
ट्रोब्लेमाकेर स्टूडियोज
दुने मनोरंजन
वितरक 20थ सेंचुरी फॉक्स
प्रदर्शन तिथियाँ
विश्व ७ जुलाई, २०१०
संयुक्त राज्यकनाडा ९ जुलाई, २०१०
भारत ६ अगस्त, २०१०
लम्बाई
१०७ मिनट
देश संयुक्त राज्य अमेरिका
भाषा अंग्रेज़ी
लागत $40 करोड़[1]
कुल कारोबार $127.2 करोड़[2][3]

निर्माता राॅबर्ट रोड्रीग्युज़ १९९४ से पूर्व फिल्म की पटकथा तैयार कर चुके थे, लेकिन २००९ तक 20थ सेंचुरी फॉक्स इस परियोजना को शुरू करना नहीं चाहती थी। रोड्रीग्युज़ के मुताबिक, 'प्रिडेटर्स' शीर्षक की फिल्म का सुझाव उन्हें 'एलियन' फ्रेंचाइजी की दूसरी किस्त 'एलियन्स' (१९८६) से आया था। [5] हाँलाकि इस शीर्षक का दूसरा अर्थ भी लगाया गया था, जिसमें वे परग्रही शिकारी जीवों और मानव समूहों के बीच संघर्ष को दर्शाएंगे। [6] फिल्म 'प्रिडेटर्स' की छायांकन एवं फोटोग्राफी सितंबर २८, २००९ से शुरू हुई जो ५३ दिनों की समयसीमा पर पूर्ण हुई; फिल्म के लोकेशन के लिए हवाई और फिर ऑस्टिन, टेक्सास को चुना गया। 'प्रिडेटर्स' फिल्म की प्रदर्शनी जुलाई ९, २०१० को संयुक्त राष्ट्र में हुआ, और आलोचकों ने इस पर मिश्रित प्रतिक्रिया दी.[7] फिल्म की ओपनिंग के सप्ताहांत में इसने $२४ करोड़, से अधिक का व्यवसाय किया, और वहीं संयुक्त राष्ट्र में यह आंकड़ा $५२ करोड़ से ज्यादा रहा, और आखिर में वैश्विक कारोबार पर $१२७ करोड़ कमाकर अपनी लागत वसूल ली।


पात्र संपादित करें

चरित्र   अभिनेता मूल   हिन्दी डबिंग
रॉयस एड्रियन ब्रॉडी राजेश खेरा
इसाबेल एलिस ब्रागा मालविका शिवपुरी
एडविन टोफेर अनुग्रह सौम्या दान
स्टांस वाल्टन गोग्गिंस मनीष वाधवा
कुचिल्लो डैनी ट्रेजो परमिंदर घुम्मन
हैंजो लुई ओज़वा चांगचीन दीपक सिन्हा
मोम्बासा महर्षाला अली मनोज पांडे
निकोलाई ओलेग टाक्टारोव अनूप शुक्ला
नोलैंड लॉरेंस फिशबर्न राजेश जौली

हिन्दी डबिंग कर्मचारी संपादित करें

सन्दर्भ संपादित करें

  1. Fritz, Ben (July 8, 2010). "Movie projector: 'Despicable Me' and 'Predators' open as 'Eclipse' falls further behind 'New Moon'". Los Angeles Times. Tribune Company. मूल से 4 अगस्त 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि July 10, 2010.
  2. सन्दर्भ त्रुटि: <ref> का गलत प्रयोग; mojo नाम के संदर्भ में जानकारी नहीं है।
  3. "Movie Predators - Box Office Data, News, Cast Information". The Numbers. मूल से 4 मई 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2011-07-19.

बाहरी कड़ियाँ संपादित करें