प्रियंका योशिकावा

जापान की महिला अभिनेत्री

प्रियंका योशिकावा (吉川 プリアンカ Yoshikawa Purianka?, जन्म 20 जनवरी 1994 टोक्यो में) एक जापानी दुभाषिया और सौंदर्य प्रतियोगिता की खिताब विजेता हैं, जिन्हें 2016 का मिस वर्ल्ड जापान का ताज पहनाया गया था।[1] वे आरियाना मियामोतो के बाद मिस जापान बनने वाली दूसरी हाफ़ु (बहुराष्ट्रीय) महिला हैं।[2] साथ ही साथ वे पहले भारतीय मूल की मिस जापान भी हैं।

प्रियंका योशिकावा
जन्म प्रियंका घोष
20 जनवरी 1994 (1994-01-20) (आयु 30)
टोक्यो, जापान
पदवी मिस वर्ल्ड जापान 2016
ऊंचाई 1.76 मी॰ (5 फीट 9 12 इंच)
उल्लेखनीय कार्य {{{notable_works}}}

व्यक्तिगत जीवन संपादित करें

योशिकावा का जन्म टोक्यो में हुआ। उनकी माँ जापानी हैं और पिता बंगाली भारतीय ।[2] उनके परदादा प्रफुल्ल चंद्र घोष पश्चिम बंगाल के पहले मुख्यमंत्री थे। [3] [4]

वे जापान के अलावा कुछ साल अमेरिका के कैलिफ़ोर्निया और भारत के कोलकाता में भी रह चुकी हैं। जापानी के अलावा वे धाराप्रवाह अंग्रेज़ी और बंगाली भी बोलती हैं। 2016 में मिस जापान बनने से पहले वे एक दुभाषिये और कला चिकित्सक (art therapist) के रूप में कार्य करती थीं। साथ ही उनके पास हाथियों को प्रशिक्षित करने का लाइसेंस भी है।[5]

संदर्भ संपादित करें

  1. "Half-Indian Priyanka Yoshikawa Crowned Miss Japan". मूल से 10 सितंबर 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 10 September 2016.
  2. "Miss Japan won by half Indian Priyanka Yoshikawa - BBC News". BBC News. 8 September 2016. मूल से 9 सितंबर 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 10 September 2016.
  3. Kantho, Kaler. "বাংলাদেশি বংশোদ্ভুত প্রিয়াংকাকে নিয়ে ভারতে মাতামাতি - কালের কণ্ঠ". मूल से 9 सितंबर 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 10 September 2016.
  4. Singh, Karan Deep (8 September 2016). "New Miss Japan Priyanka Yoshikawa on Her Indian Origins: I Thought I Wasn't Normal". मूल से 9 सितंबर 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 10 September 2016.
  5. Singh, Karan Deep (8 September 2016). "New Miss Japan Priyanka Yoshikawa on Her Indian Origins: I Thought I Wasn't Normal". मूल से 9 सितंबर 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 10 September 2016.

बाहरी कड़ियाँ संपादित करें