प्रिया प्रकाश वरियर

मलयालम भाषा अभिनेत्री

प्रिया प्रकाश वरियर एक मलयालम अभिनेत्री है जो [2] भारत में रातोंरात सोशल मीडिया पर प्रसिद्ध हो गयी। इनकी प्रसिद्ध होने का कारण एक मलयाली फिल्म में एक गीत का १० सेकंड की क्लिप है जो सोशल मीडिया पर खूब चला और ये लोकप्रिय हो गयी। यह वीडियो मलयालम फिल्म ओरु अदार लव का है जिसमें ये बीच में लगभग १० सेकंड दिखाई देती है जिसमें अपनी भौंहों और आँखों से इशारा करती है। इसके बाद यह गीत पूरे देश भर में बहुत देखा गया है।[3]

प्रिया प्रकाश वरियर
जन्म 12 सितम्बर 1999 (1999-09-12) (आयु 24)[1]
पुन्कुन्नम
आवास तृश्शूर, केरला
राष्ट्रीयता भारतीय
शिक्षा की जगह विमला कॉलेज
पेशा
  • अभिनेत्री
  • मॉडल
  • गायिका
  • नर्तक
कार्यकाल 2018-वर्तमान
माता-पिता
  • प्रकाश वरियर
  • प्रीथा प्रकाश वरियर
वेबसाइट
priyavarrier.com

प्रारंभिक जीवन संपादित करें

प्रिया का जन्म दक्षिण भारत में केरल के तृश्शूर जिले के पुन्कुन्नम [4]में हुआ। वह तृश्शूर में रहती है और विमला कॉलेज , तृश्शूर में बीकॉम की शिक्षा ग्रहण कर रही है। उनके पिता प्रकाश वरियर केंद्रीय उत्पाद शुल्क [5]के साथ काम करते हैं जबकि उनकी मां प्रीथा प्रकाश वरियर एक गृहणी है। उनका एक छोटा भाई है जिनका नाम प्रसिद्ध है [6]

सन्दर्भ संपादित करें

  1. जनसत्ता. "Priya Prakash Varrier PHOTOS: जानिए कौन है प्रिया प्रकाश वारियर जिसकी अदा पर फिदा है पूरा सोशल मीडिया". Jansatta. मूल से 13 फ़रवरी 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 13 February 2018.
  2. एबीपी न्यूज़. "जानिये आखिर कौन है प्रिया प्रकाश वरियर". मूल से 14 फ़रवरी 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 13 फरवरी 2018.
  3. लाइव हिंदुस्तान. "प्रिया प्रकाश के अचानक फेमस होने से डरे घरवाले, उठाया ये कदम". मूल से 14 फ़रवरी 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 14 फरवरी 2018.
  4. बीबीसी. "वो लड़का कौन है, जिसे प्रिया ने आंख मारी..." मूल से 16 फ़रवरी 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 14 फरवरी 2018.
  5. डेक्कन क्रॉनिकल. "Viral video: Priya Prakash Varrier's expressions get made as memes, know her better". मूल से 14 फ़रवरी 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 14 फरवरी 2018.
  6. दैनिक भास्कर. "इंटरनेट सेंसेशन बनीं साउथ एक्ट्रेस प्रिया प्रकाश, गाने को दो दिन में मिले 46 लाख व्यूज". मूल से 14 फ़रवरी 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 14 फरवरी 2018.