प्रोदुनोवा

कलात्मक जिमनास्टिक्स वॉल्ट

प्रोदुनोवा (अंग्रेज़ी: Produnova) कलात्मक जिम्नास्टिक्स वॉल्ट का एक रूप है जिसमें वॉल्टिंग हॉर्स पर एक फ्रंट हैंडस्प्रिंग के साथ दो समरसॉल्ट किया जाता है। इस वॉल्ट का कठिनाई सूचकांक 7 है जो कि महिला कलात्मक जिम्नास्टिक्स में किया जाने वाला सर्वाधिक कठिन वॉल्ट है।[1] इसका नामकरण रूस की खिलाड़ी येलेना प्रोदुनोवा के ऊपर किया गया है जिन्होंने 1999 में इसको सबसे पहले सफलतापूर्वक पूरा किया था।[2]

जिम्नास्ट जिन्होंने प्रोदुनोवा को सफलतापूर्वक पूरा किया संपादित करें

अभी तक केवल पाँच जिम्नास्ट ही प्रोदुनोवा को सफलतापूर्वक पूरा कर पाई हैं। इनमें क्रमश: रूस, डोमिनिक, मिश्र, उज़्बेकिस्तान और भारत की एक-एक जिम्नास्ट शामिल हैं। इनकी सूची निम्नवत है:

प्रोदुनोवा के लिए प्रयास करने वाली जिम्नास्ट संपादित करें

  • चोई जोंग सिल (दक्षिणी कोरिया) 1980 ग्रीष्मकालीन ओलंपिक में प्रयास किया, पीठ के बल लैंडिंग हुई।[9]
  • येकतरीना त्स्वेत्कोवा (रूस) 2012 में वोरोनिन कप में प्रयास किया, पीठ के बल लैंडिंग हुई।[10]

विवाद संपादित करें

पहला विवाद मिश्र की फादवा महमूद के पहले प्रतिस्पर्धी प्रोदुनोवा प्रयास के बाद उत्पन्न हुआ जब उन्होंने लगभग गरदन के बल लैंड किया। जब तक जिम्नास्ट अपने पैरों के बल पहले लैंड करते हैं उन्हें वॉल्ट के अंक मिल जाते हैं, हालांकि प्रोदुनोवा के कठिनाई स्तर को ध्यान में रखते हुए खराब क्रियान्वयन पर भी अच्छे अंक मिलना आसान होता है। खतरे के उच्च स्तर को देखते हुए अकसर प्रोदुनोवा को प्रतिबंधित करने की माँग भी उठती रही है।

सन्दर्भ संपादित करें

  1. "Exploring The New Code: Women's Vault". Gymnastike. 27 September 2012. मूल से 8 अगस्त 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 15 August 2016.
  2. Cohen, Ben; Radnofsky, Louise (7 August 2016). "The Vault That Is Too Wild for Simone Biles". The Wall Street Journal. मूल से 15 अगस्त 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2016-08-15.
  3. "Elena Produnova Sticks World's Most Difficult Vault". WOGymnastika. 9 June 2013. मूल से 12 अगस्त 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 15 August 2016.
  4. Lawrence, Blythe (8 October 2011). "Memorable Moments From Prelims". ESPN. मूल से 23 जनवरी 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 15 August 2016.
  5. "video: Fadwa Mahmoud (EGY) 14.950". youtube. 29 March 2014. अभिगमन तिथि 15 August 2016.
  6. "Live Updates: 2015 World Championships". Gymnastike. 23 October 2015. अभिगमन तिथि 15 August 2016.[मृत कड़ियाँ]
  7. "After a flight, a landing: Why Dipa Karmakar's medal in Commonwealth Games is its bravest bronze". द इंडियन एक्सप्रेस. 2014-08-24. मूल से 14 जुलाई 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 15 August 2016.
  8. "Why Dipa Karmakar's Produnova is a vault of death | Latest News & Updates at Daily News & Analysis". dna (अंग्रेज़ी में). मूल से 13 अगस्त 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 15 August 2016.
  9. "Produnova – Handspring double front vault". Gymnastics Coaching. 23 September 2008. मूल से 22 जनवरी 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 15 August 2016.
  10. "Produnova attempt at Voronin Cup". Gymnastics Coaching. 17 December 2012. मूल से 4 मार्च 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 15 August 2016.

बाहरी कड़ियाँ संपादित करें